विपिन श्रीवास्तव, मध्यप्रदेश: ग्वालियर-चंबल के कुख्यात 60 हजार के इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। ग्वालियर से करीब 40 किलोमीटर दूर घाटीगांव के बसोटा के जंगल में ग्वालियर क्राइम ब्रांच की टीम के साथ गुड्डा गुर्जर गैंग की आमने -सामने मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में डकैत गुड्डा गुर्जर को पैर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद घायल गुड्डा को पुलिस ने धर दबोचा, हालांकि गुड्डा के 2 साथी फरार हो गए। घायल गुड्डा गुर्जर को ग्वालियर के ट्रामा अस्पताल में भर्ती किया गया है।
दरअसल, ग्वालियर चंबल में दहशत का नाम बना गया था डकैत गुड्डा गुर्जर। गुड्डा डकैत कुछ दिनों पहले सुर्खियों में आया जब उसने मुरैना के चांचुल गांव को खाली करने का फरमान सुनाते हुए लोगों को धमकाना शुरू कर दिया, यहां तक की वन विभाग की करोड़ों की जमीन पर कब्जा कर लिया। टेरर टैक्स की वसूली करनी शुरू कर दी।
पुलिस की नाम में दम कर चुके डकैत गुड्डा गुर्जर की खबर जब सीएम शिवराज सिंह चौहान को लगी जिसके बाद सीएम ने पुलिस को फ्री हैंड देते हुए कहा था कि डकैत गुड्डा गुर्जर की वजह से प्रदेश की छवि खराब हो रही है। किसी भी सूरत में तुरंत उसका सफाया करो | CM के आदेश के बाद ग्वालियर-चंबल बेल्ट की पुलिस एक्शन में आ गई। तभी से लगातार पुलिस टीम गुड्डा गुर्जर को चंबल के जंगलों और बीहड़ों में सर्च आपरेशन कर रही थी।
इसी क्रम में पुलिस ने हाल ही में डकैत गुड्डा गुर्जर के 4 परिजन को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की थी, दिन पर गुड्डा डकैत की मदद का संदेश था। जिसमें डकैत की भतीजी पर खाने-पीने का सामान और कारतूस पहुंचाने का शक था तो वहीं डकैत गुड्डा के भतीजे को उसका मोबाइल फोन सर्विलांस पर लेकर पकड़ा था।
(Valium)
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
4 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
5 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
5 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
6 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
7 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
9 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
11 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines