The Kerala Story: मध्य प्रदेश में ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म पर जमकर सियासत हो रही है। शिवराज सरकार ने फिल्म को टैक्स फ्री किया है, जिस पर कांग्रेस ने निशाना साधा। वहीं अब गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पीसीसी चीफ कमलनाथ और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म के दो टिकट भेजे हैं।
उन्हें यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘हमने ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म के दो टिकट भोपाल टाकीज के कमनलाथ और दिग्विजय सिंह के लिए भेजे हैं। क्योंकि जाकिर नाइक को शांतिदूत कहने वालों को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। इसके अलावा खरगोन के दंगों के बाद हुई कार्रवाई के बाद दुखी हुई लोगों को भी यह फिल्म देखनी चाहिए। क्योंकि यह फिल्म देखने से ही शायद दिग्विजय सिंह का दृष्टिकोण बदलेगा।
बीजेपी नेता दिखाएंगे फिल्म
बता दें कि आज राजधानी भोपाल में ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म की स्क्रीनिंग की गई है। बीजेपी के नेताओं और विश्व संवाद केंद्र की तरफ से यह फिल्म फ्री में देखने के लिए गूगल फॉर्म जारी किया गया है। खास बात यह है कि फॉर्म जारी होते ही 12 घंटों में 1200 से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
कांग्रेस पर साधा निशाना
वहीं इस दौरान नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘मैंने जब खड़ाऊ कहां तो लोगों ने आपत्ति की, कल मैंने देखा कांग्रेस के अध्यक्ष खड़े थे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी बैठे थे, जो मैंने कहा था शायद आपको ठीक लगेगा।’
इसके अलावा कांग्रेस की नारी सम्मान योजना को लेकर उन्होंने कहा कि ‘कमलनाथ सरकार में बल्लभ भवन भ्रष्टाचार का अड्डा बना था, इसलिए उन्हें चिंता सता रही है, छिंदवाड़ा में हार से बाल-बाल बचे थे, महिला सम्मान योजना पर कहा कि छिंदवाड़ा तक ही फॉर्म भर कर रह जाएंगे, यह योजना भी वर्चुअल रहने वाली है पहले किसानों के साथ छल किया और अब बहनों के साथ छल करने वाले हैं।’
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines