अजयारविंद नामदेव
MP School Girls Students Nikah Reel Viral: आज के डिजिटल जमाने में हर किसी के हाथ में स्मार्टफोन है, जिसके साथ युवा पूरी तरह से व्यस्त हैं। आज के युवाओं के सिर पर रील का ऐसा भूत सवार है कि वे खुद को सोशल मीडिया पर हाइलाइट करने के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार हैं, फिर चाहे उनका काम कितना ही विवादित क्यों न हो। ऐसा ही एक विवादित रील बनाने का मामला मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से आया है। यहां कुछ छात्राएं स्कूल यूनिफॉर्म में निकाह करते हुए निकाहनामा पर साइन करने का वीडियो रील बना रही हैं। सोशल मीडिया पर स्कूली छात्राओं का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है, इसी के साथ इस रील को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया है।
19 नवंबर का है वीडियो
यह मामला शहडोल जिले के धनपुरी में स्थित पीएम श्रीकन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है। वायरल वीडियो में इस विद्यालय की छात्राओं ने स्कूल ड्रेस पहने एक रील बनाई। इस रील में छात्राएं स्कूली यूनिफॉर्म में निकाह करते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो में दो छात्राएं निकाहनामा में हस्ताक्षर करते हुए भी नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 19 नवंबर का है। वीडियो में दिखाई दे रही लड़कियां कक्षा 12वीं की छात्राएं हैं। जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब इस मामले का खुलासा हुआ।
सोशल मीडिया से डिलीट हुआ वीडियो
इस वायरल वीडियो को लेकर जमकर विरोध किया जा रहा है। हालांकि, इस वीडियो को सोशल मीडिया से डिलीट करवा दिया गया है। इस पूरे मामले में आदिवासी विकास विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर आनंद राय सिन्हा ने बताया कि स्कूल में रील वीडियो बनाने का मामला संज्ञान में आया है। बीईओ को जांच के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, निर्देशित किया गया है कि अब स्कूलों में कोई भी रील नहीं बनाएगा।
प्रिंसिपल ने मां-बाप को भेजा बुलावा
वहीं स्कूल की प्राचार्य अनुपमा प्रकाश ने कहा कि यह बात सही है कि यह वीडियो उनके स्कूल का है। वीडियो कब बनकर वायरल किया गया, इसकी जांच की जा रही है। इस मामले में छात्राओं से भी पूछताछ की जा रही है। साथ ही उनके परिजनों को भी स्कूल बुलवाया गया है।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
12 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
13 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines