---विज्ञापन---

MP Rewa News: प्रेमिका के साथ बेरहमी से मारपीट मामले में एक्शन, आरोपी गिरफ्तार, घर पर चला बुलडोजर

विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: रीवा जिले में प्रेमिका के साथ बेरहमी से मारपीट मामले में एक्शन लिया गया है। रीवा जिले के मऊगंज में हुई घटना के आरोपी पंकज त्रिपाठी को देर रात मिर्जापुर से गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही आरोपी के घर पर बुलडोजर चला। आरोपी पेशे से ड्राइवर है। उसका ड्राइविंग लाइसेंस भी […]

---विज्ञापन---

विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: रीवा जिले में प्रेमिका के साथ बेरहमी से मारपीट मामले में एक्शन लिया गया है। रीवा जिले के मऊगंज में हुई घटना के आरोपी पंकज त्रिपाठी को देर रात मिर्जापुर से गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही आरोपी के घर पर बुलडोजर चला। आरोपी पेशे से ड्राइवर है। उसका ड्राइविंग लाइसेंस भी कैंसल किया गया।

टीआई को किया सस्पेंड

मामले में लापरवाही बरतने पर मऊगंज थाने के टीआई को भी निलंबित किया गया है। पुलिस अधीक्षक रीवा ने महिला संबंधी अपराध में थाना प्रभारी मऊगंज श्वेता मौर्या ने लापरवाही पाई जिसके बाद तत्काल निलंबित कर पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –आरोपी शीजान खान को मुंबई की वसई अदालत ने 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

युवती के साथ मारपीट के मामले में जुटी पुलिस

कल से लड़की के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा था। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य आरोपी के सहयोगी को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन मुख्य आरोपी की तलाश लगातार पुलिस कर रही थी।

---विज्ञापन---

साइबर सेल की मदद से आरोपी का उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में होना पुष्टि हुआ। जिसके बाद पुलिस ने देर रात दबिश देकर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं प्रथम दृष्टया यह समझ आया कि महिला संबंधी अपराध में थाना प्रभारी मऊगंज श्वेता मौर्या ने लापरवाही बरती है जिन्हें तत्काल निलंबित कर पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है। आरोपी के घर में पुलिस ने बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की है।

और पढ़िए देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Dec 25, 2022 11:51 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola