MP Police Late Night Raid in Rave Party: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से रेव पार्टी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां महाराष्ट्र सीमा से सटे मुलताई थाना क्षेत्र में स्थित फेमस नेचर प्राइड वाटर पार्क एंड रिसोर्ट पर बीती रात अचानक पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने इस छापेमारी में 11 महिलाएं और 34 पुरुषों को पकड़ा है। रिसोर्ट में पकड़े गए सभी लोग शराब और बाकी पदार्थों के नशे में धुत्त थे। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ वैधानिक रूप से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
3 थानों की पुलिस ने रिसोर्ट पर मारा छापा
बैतूल के पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि इस रिसोर्ट में रेव पार्टी हो रही है। जानकारी मिलते ही 3 थानों की पुलिस रिसोर्ट पर देर रात छापा मारने पहुंची। इस रिसोर्ट में महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ लड़के और लड़कियां रेव पार्टी कर रहे थे। इस पार्टी में उन्होंने नागपुर से बार डांसर भी बुलवाई थी, साथ ही लोगों को अंधाधुन शराब परोसी जा रही थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 45 लोगों को पकड़ा, जिसमें 11 महिलाएं और 34 पुरुषों शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस पार्टी में महाराष्ट्र के कई व्यापारी और मेडिकल लाइन से जुड़े लोग भी शामिल थे। पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मुलताई पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: ‘छात्रों ने 4 साल के कोर्स की परीक्षा सिर्फ 1 साल में दी’ नर्सिंग घोटाले पर राज्य सरकार को कांग्रेस ने घेरा
नागपुर से आई थीं बार डांसर
पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया ने बताया कि छापेमारी के बाद पकड़े गए लोगों से पूछताछ की गई, जिसमें पता चला कि लोग पांढुर्णा और उसके आसपास के रहने वाले हैं। पार्टी में नाचने वाली बार डांसर नागपुर से आई थीं। उन लोगों ने इस अवैध पार्टी के लिए रिसोर्ट के मैनेजर अमित मुड़े के जरिए बुकिंग करवाई थी। पुलिस ने मौके पर मिली अवैध शराब और खाली बोतलों को जब्त कर लिया। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के आचार संहिता लागू होने से पुलिस को सख्त निर्देश हैं कि इस तरह के कामों पर सख्त कार्रवाई करें।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines