---विज्ञापन---

MP News: पाकिस्तान की जेल से रिहा राजू पिंडारे आज लौटेगा खंडवा, जानें मां ने किसे कहा ‘थैंक्यू’

इमरान खान, खंडवा: करीब साढ़े तीन साल बाद पाकिस्तान ने मध्य प्रदेश के खंडवा निवासी राजू पिंडारे को भारत को सौंप दिया है। राजू पिंडारे को पाकिस्तान पुलिस ने डेरा गाजी खान इलाके से गिरफ्तार किया था। राजू को पाकिस्तानी सरकार ने राजस्थान के रास्ते भारत को सौंपा है। जानकारी के मुताबिक, राजस्थान से राजू पिंडारे […]

---विज्ञापन---

इमरान खान, खंडवा: करीब साढ़े तीन साल बाद पाकिस्तान ने मध्य प्रदेश के खंडवा निवासी राजू पिंडारे को भारत को सौंप दिया है। राजू पिंडारे को पाकिस्तान पुलिस ने डेरा गाजी खान इलाके से गिरफ्तार किया था। राजू को पाकिस्तानी सरकार ने राजस्थान के रास्ते भारत को सौंपा है।

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान से राजू पिंडारे को पंजाब भेज दिया गया। पंजाब पुलिस अब जल्द ही राजू को नर्मदानगर पुलिस को सौंप देगी। खंडवा जिला मुख्यालय पर राजू को पंजाब से लाने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही राजू अपने परिवार के बीच होगा।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –Kerala: 17 साल की बेटी ने बचाई पिता की जान, बनी सबसे कम उम्र की ऑर्गन डोनर, हाईकोर्ट को भी बदलना पड़ा नियम

जुलाई 2019 से पाकिस्तान की जेल में बंद था राजू

खंडवा जिले के मांधाता विधानसभा क्षेत्र में इंधावड़ी गांव है। इंधावड़ी का रहने वाला राजू जुलाई 2019 से पाकिस्तान की जेल में बंद था। राजू का पूरा परिवार इंधावड़ी में ही रहता है। उसके परिवार में माता-पिता और एक दिव्यांग भाई शामिल हैं।

---विज्ञापन---

राजू के माता-पिता 2019 से ही सरकारी दफ्तरों में अपने बेटे को पाकिस्तान की जेल से वापस लाने के लिए चक्कर लगा रहे थे। इसी सिलसिले में एक बार फिर राजू के माता-पिता खंडवा के एसपी विवेक सिंह से सितंबर में मिले थे और उन्होंने अपने बेटे को पाकिस्तान की जेल से वापस लाने की गुहार लगाई थी।

और पढ़िए –Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के जदयू छोड़ने पर सुशील मोदी का नीतीश कुमार पर बड़ा हमला, कही ये बात

---विज्ञापन---

बेटे से मिलने के लिए मां दिखी बेताब

अब राजू वापस भारत लौट आया है। राजू की मां बसंता बाई अपने बेटे से मिलने के लिए बेताब हैं। बसंता बाई का कहना है कि राजू की तलाश में पूरा घर परेशान था। हमने हर वह दरवाजा खटखटाया जहां से हमें उम्मीद थी। राजू की मां बसंता ने कहा कि वह अपने बेटे को सीने से लगाने के लिए बेताब है।

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Feb 21, 2023 11:32 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola