MP News: इंद्रपाल सिंह। मध्य प्रदेश में गंभीर मरीजों के साथ ही प्रसूताओं को तत्काल अस्पताल पहुंचने के लिये 108 एंबुलेंस का संचालन किया जा रहा है, लेकिन कई जिलों में इस सुविधा में लापरवाही भी बरती जा रही है। नर्मदापुरम जिले में भी ऐसा ही मामला सामने आया है।
एंबुलेंस में नहीं है जरूरी उपकरण
भले ही नर्मदापुरम जिले में एंबुलेंस मरीजों को अस्पताल लाने और उन्हें घर छोड़ने के लिये सड़कों पर 24 घंटे दौड़ रही हैं। लेकिन एंबुलेंस के अंदर की हकीकत यह है कि जो जरूरी उपकरण एंबुलेंस में रहना चाहिये वह दिखाई नहीं दे रहे हैं। सबसे बड़ी लापरवाही 108 एंबुलेंस जननी एक्सप्रेस में देखने को मिली। जहां डिलेवरी के समय उपयोग होने वाली किट ही नहीं है, जबकि अग्निशामक यंत्र भी एक्सपायर हो चुके है। इतनी गंभीर लापरवाही होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा।
डिलीवरी किट भी नहीं मिली
जब इसकी पड़ताल के लिए जिला अस्पताल की 108 जननी एक्सप्रेस के चालक से डिलीवरी किट के बारे में पूछा तो उसने अपनी लापरवाही को छुपाते हुए कहा कि 2 दिनों से गाड़ी में किट नहीं है, वही दूसरे उपकरण अग्निशामक यंत्र के रूप में एंबुलेंस में लगाया जाता है, लेकिन 2021 में अग्निशामक यंत्र एक्सपायर हो गया है। ऐसे में जिनके पास 108 एंबुलेंस के संचालन का जिम्मा है वह कहीं ना कहीं मरीजों की जान से खिलवाड़ करते हुए नजर आ रहे हैं।
जब इस संबंध में हमने जिला स्वास्थ्य अधिकारी से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि बीएमओ द्वारा समय समय पर एंबुलेंस की जांच की जाती है। इस दौरान कोई कमी मिलती है तो वरिष्ठ कार्यालय में पत्रचार किया जाता है। उनके द्वारा ही कमी पाये जाने पर कार्रवाई की जाती है। यदि एंबुलेंस में कमी है तो उसके लिए भी हम फॉर्मेट भरकर भेजेंगे और कमियों को पूरा करेंगे। अधिकारी कुछ भी कहे, लेकिन इस तरह की लापरवाही बड़ी भी साबित हो सकती है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
3 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
8 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
9 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
9 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
10 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
11 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
13 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines