हेमंत शर्मा
MP Assembly Election 2023 : मध्य प्रदेश के धार जिले में गुरुवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गाधी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। भाषण के दौरान उनकी जुबान भी फिसल गई, उन्होंने इंदिरा गांधी को एक महान पुरुष बता दिया, हालांकि इसके बाद माफी मांगते हुए उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी, महान महिला थीं।
शिवराज सरकार पर बोला हमला
उन्होंने कहा मध्य प्रदेश में कितने घोटाले हुए, लेकिन किसी की भी जांच नहीं हुई। अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र द्वारा ईडी और केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया। साथ ही कहा कि अडानी जी का हजारों करोड़ों का लोन किस आधार पर माफ किया गया। बता दें कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए धार जिले में पहुंची थीं। उन्होंने, मध्य प्रदेश और यहां की जनता से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का नाता याद दिलाया।
अत्याचारों का घड़ा भर गया
यहां उन्होंने ताबड़तोड़ केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, देश का हर नेता समझ गया है, महिलाओं का वोट मिले बिना, वह सत्ता में नहीं आ सकता।आगे उन्होंने कहा कि शिशुपाल के अत्याचारों का घड़ा भर गया है, कृष्ण रूपी बन जाओ और उनको निकालो और उखाड़ फेंको।
27 लाख किसानों का कर्ज माफ
प्रियंका ने कहा कि हमारी सरकार ने एक करोड़ लोगों को ₹100 में 100 यूनिट बिजली दिलवाई,ओबीसी आरक्षण 24% से बढ़ाकर 27% किया। वहीं छत्तीसगढ़ सरकार ने सबसे ज्यादा समर्थन मूल्य में फसल खरीदी है, धन खरीद पर सबसे ज्यादा पैसे, छत्तीसगढ़ में मिल रहे हैं। प्रियंका का कहना है कि कर्नाटक में 200 यूनिट बिजली मुफ्त में मिल रही है, वहीं भोपाल इंदौर में मेट्रो रेल की परियोजना कांग्रेस ने शुरू की।
सबसे कम बेरोजगारी छत्तीसगढ़ में है। प्रियंका गांधी ने कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में अभी आपदा आई, सबसे ज्यादा राहत का पैकेज हिमाचल में कांग्रेस की सरकार दे रही है, उन्होंने कहा राजस्थान में 25 लाख तक का इलाज मुफ्त में हो रहा है, यह कांग्रेस की सरकार की नीतियां हैं क्योंकि हमारे लिए सर्वोपरि आप हैं, आपसे बाद कोई नहीं।
प्रियंका गांधी की चुनावी घोषणा
प्रियंका गांधी ने चुनावी घोषणा करते हुए कहा कि किसानों के कर्ज जैसे पहले माफ किए, वैसे ही फिर से कर्ज माफ करेंगे, 100 रुपये में 100 यूनिट बिजली मिलेगी। 200 यूनिट पर बिजली का बिल हाफ होगा , पुरानी पेंशन मध्य प्रदेश में लागू की जाएगी, गैस सिलेंडर 500 रुपये में दिलवाएंगे और महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह खाते में मिलेगा, पांच हार्स पावर की बिजली किसानों को मिलेगी मुफ्त ,कांग्रेस पार्टी आपकी है हम सब आपके हैं बहुत बड़ी जिम्मेदारी है आप इसको हल्के में मत लीजिए।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
16 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
4 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
4 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
6 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
8 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines