MP News : मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ लोगो के रोष को आवाज देने के लिए बड़ा ऐलान किया है। 19 सितम्बर से वह एक साथ सात ‘जन आक्रोश’ रैलियां शुरू करने जा रही है। जानकारी के मुताबिक 19 सितंबर को यानी गणेश चतुर्थी के दिन इसकी शुरूआत होगी और एक पखवाड़े में सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में निकलेगी जिसकी कुल दूरी 11,400 किमी तय की गयी है।
कमलनाथ करेंगे रैलियों का नेतृत्व
मध्य प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेस में घोषणा करते हुए कहा, इस सम्मेलन में एमपी प्रमुख कमल नाथ और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थिति रहेंगे, जो सात रैलियों का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने आगे कहा, भाजपा 18 साल से सत्ता में काबिज है जिससे जनता बेहद हताश है। इसकी मुख्य वजह किसानों पर जानलेवा हमले, पटवारी घोटाला और आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत किए गए घोटाले हैं।
आदिवासियों का अपमान करती है भाजपा : सुरजेवाला
कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने मध्य प्रदेश के सीधी ज़िले में कुछ समय पहले एक युवक के साथ हुई अमानवीय घटना का सन्दर्भ देते हुए मीडिया से बताया “भाजपा केवल आदिवासियो का अपमान करना जानती है, वह आदिवासियो को कभी सम्मान नहीं दे सकती। लोग, बीजेपी सरकार से तंग आ गए हैं।”
भाजपा सरकार में हो रहीं बलात्कार की सबसे अधिक घटनाएं
सुरजेवाला ने आगे कहा कि लोग बीजेपी से इसलिए भी नाराज हैं क्योंकि सरकार ने महिला सुरक्षा के नाम पर कोई प्रयास नहीं किए, भाजपा के 18 वर्षों के शासन में बलात्कार की 58,000 घटनाएं और अपहरण की 67,000 घटनाएं दर्ज की गईं हैं। वहीं बीजेपी ने, महिला विवाह योजना में अनियमितताएं छिपाने के लिए सतपुड़ा भवन (जोकि एक राज्य प्रशासनिक भवन है) में रखी हुई फाइलों को जानबूझकर आग लगाई। इसके अलावा सुरजेवाला ने भाजपा शासित प्रदेश को बच्चों, आदिवासियों और दलितों के लिए सबसे असुरक्षित राज्य करार दिया।
संबंधित खबरें
राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
8 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
12 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
12 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
12 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
14 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
18 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines