मध्यप्रदेश लीडरशिप समिट में बोले सीएम मोहन यादव, मंत्रालयों और विभागों के साथ तालमेल सीखें नेता

MP CM Mohan Yadav: सीएम मोहन यादव ने राज्य के नेताओं से कहा कि उन्हें मंत्रालयों और विभागों के साथ तालमेल सीखना ही होगा।

MP CM Mohan Yadav

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव

विज्ञापन

MP CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर राज्य सरकार द्वारा शनिवार को सुशासन की पाठशाला शुरू की गई। यह एक तरह का लीडरशिप समिट है, जिसमें मंत्रियों को ट्रेनिंग दी जा रही हैं। आज इस पाठशाला का दूसरा दिन है। इसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, राजेन्द्र शुक्ला, कैबिनेट मंत्री धर्मेंद्र लोधी, कैलाश विजयवर्गीय और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सुशासन भवन पहुंच गए हैं। आज इस बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में खाली हुई सीट पर चर्चा की जाएगी। जानकारी के अनुसार, प्रहलाद पटेल, राव उदय प्रताप सिंह, राकेश सिंह, रीति पाठक की खाली सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा इस बैठक में लोकसभा चुनाव प्रभारी और सभी क्लस्टर प्रभारियों के नाम पर भी चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन

नेताओं को सीखना होगा तालमेल बनाना

बता दें कि इस लीडरशिप समिट की शुरुआत में सीएम मोहन यादव ने मंत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के नेताओं को मंत्रालयों और विभागों के साथ तालमेल सीखना ही होगा। उन्होंने आगे कहा कि इस ट्रेनिंग से नेताओं को शासन की बारीकियां सीखने का मौका मिलेगा। साथ ही नेता भारत सरकार के मंत्रालयों और राज्य सरकार के विभागों के साथ तालमेल बनाना अच्छे से सीख पाएंगे। इससे इन नेताओं को न सिर्फ करियर में सफलता मिलेगी बल्कि उनका व्यक्तिगत जीवन सफल होगा।

लीडरशिप समिट का पहला दिन

लीडरशिप समिट के पहले दिन मंत्रियों की ट्रेनिंग और जरूरी बातों पर प्रकाश डाला गया था। इसके साथ ही आकांक्षाए और संकल्प को लेकर भारत सरकार की अहम पहल पर गहराई से चर्चा की गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ