MP Assembly Election: CM शिवराज ने कमलनाथ पर साधा निशाना, कहा- आदिवासियों को कांग्रेस ने कभी सम्मान नहीं दिया

MP Assembly Election : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कांग्रेस पर हमला करते हुए कांग्रेस और कमलनाथ को गरीब विरोधी, बहन विरोधी और आदिवासी विरोधी बताया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने ना तो कभी आदिवासियों को सम्मान दिया और ना ही आदिवासी नेताओं के स्मारक बनवाए।

BeFunky-photo (82)

CM Shivraj big allegation on Congress

विज्ञापन

MP Assembly Election: विधानसभा चुनाव तारीखों का एलान होने के बाद सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। भाजपा अपने प्रत्याशियों की अब तक 4 लिस्ट जारी कर चुकी है। वहीं प्रदेश में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो चुका है। सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कांग्रेस पर हमला करते हुए कांग्रेस और कमलनाथ को गरीब विरोधी, बहन विरोधी और आदिवासी विरोधी बताया है। उन्होंने कहा, प्रियंका जी और कमलनाथ जी सुन लीजिए, हम आदिवासी लोगों को सम्मान के साथ समान भी देंगे।

यह भी पढ़ें – MP Assembly Election : ‘गांधी परिवार ने सबको ठगा’, प्रियंका गांधी के चुनावी वादों पर शिवराज ने किया कटाक्ष

विज्ञापन

शिवराज ने साधा निशाना

मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने आज फिर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी और कमलनाथ पर निशाना साधा है, उन्होंने कांग्रेस पर आदिवासियों को सम्मान नहीं देने का आरोप लगाया। शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने ना तो कभी आदिवासियों को सम्मान दिया और ना ही आदिवासी नेताओं के स्मारक बनवाए। आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ एक ही परिवार के स्मारकों पर मूर्तियां बनवाईं हैं।

‘आदिवासी के पैर में चुभा कांटा, हमारे दिल में चुभता है’

सीएम शिवराज ने कमलनाथ पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा, आदिवासियों को जूते-चप्पल दिया करती थी, उसे कमलनाथ ने बंद कर दिया है। शिवराज सिंह ने कहा कि जब भी किसी आदिवासी भाई-बहन के पैर में कांटा चुभता है तो वह कांटा हमारे दिल में चुभता है।

कई योजनओं को बंद करने का आरोप

सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर कई योजनाओं को बंद किए जाने को लेकर कहा कि कांग्रेस को लाड़ली ब्राह्मण योजना को लेकर परेशानी हो रही है। आगे उन्होंने कहा, लाडली ब्राह्मण योजना 1 करोड़ 32 लाख बहनों का सौभाग्य है, इस योजना को बंद नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ