---विज्ञापन---

MP Assembly Election : ‘गांधी परिवार ने सबको ठगा’, प्रियंका गांधी के चुनावी वादों पर शिवराज ने किया कटाक्ष

MP Assembly Election : मध्य प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा चुनावी वादे करने के एक दिन बाद सियासी संग्राम छिड़ गया है। शिवराज सिंह ने प्रियंका गांधी के चुनावी वादों पर कटाक्ष किया है।

MP Assembly Election 2023 : पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद, हर पार्टी ने कमान कस ली है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा चुनावी वादे करने के एक दिन बाद, सियासी संग्राम छिड़ गया है। बता दें कि बृहस्पतिवार को प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश के आदिवासी क्षेत्र मंडला में पार्टी की सरकार बनने पर सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को 500 से 1500 रुपए, 8वीं से 10वीं क्लास तक के बच्चों को हर महीने 1000 रूपए और 11वीं से 12वीं तक के छात्रों को हर महीने 1500 प्रति महीने दिए जाने का वादा किया था। प्रियंका ने इसे ‘पढ़ो और पढ़ाओ योजना’ नाम दिया।

यह भी पढ़ें – MP Election: विधानसभा चुनाव से पहले BJP का खास प्लान, RSS स्वयंसेवकों के जरिए दूर की जाएगी भाजपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी

---विज्ञापन---

सीएम शिवराज ने किया कटाक्ष

प्रियंका गांधी के द्वारा चुनावी वादा किए जाने के एक दिन बाद, सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कटाक्ष किया। सीएम ने कहा, यह कांग्रेस की वोट लेने की नीति है, उन्होंने कहा गांधी परिवार ने सबको ठगा था, लेकिन कमलनाथ कांग्रेस को ही ठग रहे हैं।

यह भी पढ़ें – कांग्रेस के Chhattisgarh चुनाव में बड़ा दांव खेलने के संकेत, महिलाओं की होगी बल्ले-बल्ले, विरोधियों को मिलेगी शिकस्त

---विज्ञापन---

‘कांग्रेस में कोई तानाशाही नहीं’

शिवराज के बयान से खफा होकर प्रियंका गांधी ने भी उन पर सियासी हमला किया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि हम शिक्षा और बच्चों की बात कर रहे हैं, लेकिन जो लोग जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं वे कुछ और ही समझते हैं। प्रियंका ने पूछा, शिवराज जी अच्छे लोगों का यही नियम है कि वे बड़ों का सम्मान करते हैं, कांग्रेस में कोई तानाशाही नहीं है, जहां उसके अपने नेताओं का नाम नहीं लिया जाता या सुना नहीं जाता।


आगे प्रियंका ने पोस्ट में लिखा, असली मुद्दा यह है कि हम छात्रवृत्ति योजना के तहत मध्य प्रदेश के हर बच्चे को जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर छात्रवृत्ति प्रदान करते हैं। प्रियंका ने कहा है, ‘शिवराज जी, अच्छे लोगों का यही नियम है कि वे बड़ों का सम्मान करते हैं। कांग्रेस में कोई तानाशाही नहीं है, जहां अपने ही नेताओं का नाम नहीं लिया जाता या उनकी बात नहीं सुनी जाती। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ भी प्रियंका गांधी वाद्रा के पक्ष में आए, उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठी घोषणाएं नहीं करती।

---विज्ञापन---

First published on: Oct 14, 2023 01:47 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola