हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिलचस्प हुई चंबल की सियासत, BJP कार्यकर्ता ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को खून से लिखा पत्र, जानिए क्या है मांग

विज्ञापन
mp assembly election

MP Assembly Election: मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे ग्वालियर-चंबल की सियासत दिलचस्प होती जा रही है। बीजेपी ने 39 प्रत्याशियों की सूची में भिंड जिले की गोहद विधानसभा सीट पर भी प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। लेकिन यहां बीजेपी के एक कार्यकर्ता ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को खून से पत्र लिखकर प्रत्याशी बदलने की मांग की है। जिससे यह मामला प्रदेश की सियासत में चर्चा में आ गया है।

रणवीर जाटव को प्रत्याशी बनाने की मांग

दरअसल, गोहद विधानसभा सीट से पूर्व विधायक रणवीर जाटव के समर्थक जोगेंद्र भीमसेन गुर्जर ने अपने खून से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर फिर से रणवीर जाटव को प्रत्याशी बनाने की मांग की है। जबकि बीजेपी यहां से अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य को प्रत्याशी बना चुकी है। लाल सिंह आर्य पहले भी इस सीट से विधायक रह चुके हैं।

रणवीर जाटव के समर्थक जोगेंद्र भीमसेन गुर्जर ने पैथोलॉजी लेब पहुंचकर पहले अपना खून निकलवाया और उसके बाद उसी खून से एक पत्र केंद्रीय मंत्री को लिखा। जिसमें उन्होंने बताया कि वह पार्टी के लिए लगातार काम करते रहे हैं। इसलिए उन्हें रणवीर जाटव ही चाहिए।

विज्ञापन

सिंधिया के साथ बीजेपी में आए थे रणवीर जाटव

बता दें कि रणवीर जाटव 2018 में कांग्रेस के टिकट पर गोहद से विधायक बने थे। उन्होंने बीजेपी के लालसिंह आर्य को हराया था। लेकिन वह सिंधिया के साथ विधायकी से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए। जहां उपचुनाव में वह बीजेपी के टिकट पर चुनाव में उतरे। तब बीजेपी ने लाल सिंह आर्य का टिकट काट दिया। लेकिन रणवीर जाटव उपचुनाव में कांग्रेस के मेवाराम जाटव से चुनाव हार गए। लेकिन अब बीजेपी ने रणवीर जाटव का टिकट कांटकर लाल सिंह आर्य को फिर से टिकट दिया है। जिससे यह सीट चर्चा में आ गई है।

ये भी देखें: Pak ने बजाई Team India के लिए खतरे की घंटी, Afg को 142 रन से हराया, टेंशन में Rohit Sharma

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola