MP चुनाव के इस सर्वे ने उड़ाई 'मामा' की नींद, सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले नतीजे

MP Assembly Election 2023 Zee News C Fore Survey Result BJP Congress: एमपी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस और भाजपा सभी 230 सीटों पर प्रत्याशियों को ऐलान कर चुकी है।

MP Assembly Election 2023 Zee News C Fore Survey Result BJP Congress

MP Assembly Election 2023 Zee News C Fore Survey Result (Pic Credit- Google)

विज्ञापन

MP Assembly Election 2023 Zee News C Fore Survey Result BJP Congress: एमपी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस और भाजपा सभी 230 सीटों पर प्रत्याशियों को ऐलान कर चुकी है। इस बीच आए एक सर्वे ने भाजपा और कांग्रेस दोनों की नींद उड़ा दी है। सर्वे में चैंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। सर्वे के अनुसार एमपी में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। जी न्यूज चैनल की ओर से कराए गए सर्वे के अनुसार भाजपा को एमपी में करारी शिकस्त मिल सकती है। बता दें कि एमपी में 17 नवंबर को एक ही चरण में वोटिंग होगी वहीं 3 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

भाजपा को मिलेंगे 43 फीसदी वोट

सर्वे के अनुसार 230 सीटों वाली मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस को 132 से 146 सीटें मिल सकती हैं। वहीं भाजपा को 84 से 98 और अन्य को 5 सीटें मिल सकती हैं। बात करें वोटिंग पर्सेंट की तो कांग्रेस को 46 फीसदी, भाजपा को 43 फीसदी वोट वहीं अन्य के खाते में 11 फीसदी वोट मिल सकते हैं। सर्वे में चुनावी मुद्दों को लेकर भी खुलासा हुआ है। जी न्यूज के सर्वे के अनुसार 25 फीसदी लोगों ने माना कि महंगाई इस बार सबसे बड़ा मुद्दा रहने वाला है। वहीं बेरोजगारी को 24 फीसदी लोगों ने दूसरा सबसे बड़ मुद्दा माना है। भ्रष्टाचार को 12 फीसदी, पेयजल को 7 फीसदी, सीवरेज को 9 फीसदी लोगों ने मुद्दा बताया है।

विज्ञापन

जी न्यूज के इस सर्वे को एमपी का सबसे लेटेस्ट सर्वे माना जा रहा है। ये सर्वे उम्मीदवारों के ऐलान के बाद करवाए गए हैं। ऐसे में इस सर्वे ने भाजपा की नींद उड़ा दी है। अगर ये सर्वे नतीजों में तब्दील होते हैं तो भाजपा को प्रदेश में 25 साल बाद सबसे कम सीटें मिलेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ