MP Assembly Election 2023 SP Candidate List BJP Congress: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों की रणभेरी बज चुकी है। प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर हो वोटिंग होगी। इसी क्रम में भाजपा, कांग्रेस ने उम्मीदवारों का ऐलान करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने आज 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। वहीं भाजपा अब तक 136 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। तो वहीं दूसरी ओर सपा ने भी आज 9 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।
सपा ने जारी की पहली सूची
सपा ने निवाड़ी विधानसभा सीट से पूर्व विधायक मीरा यादव को उम्मीदवार बनाया है राजनगर से बृजगोपाल पटेल को, दतिया से भाजपा के नरोत्तम मिश्रा के सामने डी आर राहुल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं सीधी से भाजपा की महिला सांसद के सामने सपा ने विश्वनाथ सिंह को, सिंगरौली की चितरंगी सीट से श्रवण कुमार सिंह, रीवां की सिरमौर विधानसभा सीट से लक्ष्मण तिवारी को, बिजावर से मनोज यादव, कटंगी से महेश सहारे को चुनाव मैदान में उतारा है।
बुधनी से शिवराज के सामने विक्रम मस्तान
बता दें कि इससे पहले आज सुबह कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। जहां पार्टी ने वर्तमान विधायक एनपी प्रजापति का टिकट काट दिया। वहीं विधायक केपी सिंह की सीट बदल दी गई है। कांतिलाल भूरिया की जगह उनके बेटे विक्रांत भूरिया को टिकट दिया गया है। हालांकि भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष कांग्रेस ने अभी तक किसी भी चेहरे को नहीं उतारा है। कांग्रेस ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ विक्रम मस्तान को टिकट दिया है। सीएम बुधनी से चुनाव मैदान में हैं। वहीं कांग्रेस ने सूची में जातिगत समीकरणों का भी पूरा ध्यान रखा है। कांग्रेस ने 47 जनरल और 39 ओबीसी उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है।
संबंधित खबरें
यात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
2 hrs agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
8 hrs agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
1 day agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
1 day agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
1 day agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
3 days agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
3 days agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines