News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
MP Assembly Election 2023 : मध्यप्रदेश के कांग्रेस प्रमुख कमल नाथ ने प्रदेश में निकल रही बीजेपी की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ और उसमें हो रही प्रेस कॉन्फ्रेंस पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने ट्विटर(X) पर एक ट्वीट में कहा कि प्रदेश में भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है, और इसके साथ-साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है ऐसा लगता है कि भाजपा के अंदर निराशा और हताशा का माहौल है।
कमल नाथ यहीं नहीं रुके उन्होंने भाजपा नेताओं को थका हुआ बताया। उन्होंने लिखा कि प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव 2023 के रण में भाजपा नेता हार मान चुके हैं ये बात उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही है इससे प्रतीत होता है कि वह निराशा में हैं।
भाजपा की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ और उसमे आयोजित हो रही प्रेस कॉन्फ़्रेंस में निराशा और हताशा का जो वातावरण है,
वो चुनाव में हार स्वीकार कर चुके भाजपा नेताओं के चेहरों पर रोज साफ़ दिख रहा है।ये एमपी भाजपा की वही अवस्था है जब ख़ुद को तोपची कहने वाले को पता हो कि उसकी तोप तो दगा दे…
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) September 24, 2023
कमलनाथ ने आगे कहा कि यह वही स्थिति है जो मप्र भाजपा की है जब खुद को तोपची कहने वाले को पता होता है कि उसकी तोप खराब हो गई है और गोला-बारूद भी खत्म हो चुका है।
उन्होंने भाजपा पर जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर तंज कैसा और लिखा कि भाजपा के अभियान बेहद ठन्डे और नरम रुख वाले हैं। आगे कहा, भाजपा के लोग जनभावना से रहित हैं और उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस भी निष्क्रिय हैं। ऐसा लगता है जैसे बीजेपी ने हार का आदेश स्वीकार कर लिया है और बस अपनी उपलब्धि की स्वीकृति पर हस्ताक्षर कर बैठी है।
कमल नाथ ने शिवराज सरकार पर हमला करते हुए, राज्य की सरकार में लौटने का दावा किया है। उनका कहना है कि मप्र में कांग्रेस सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण लेकर आ रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।