News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
UP Police Women Constable : कभी-कभी ऐसी खबरें देखने को मिलती हैं जिन्हे सुनकर लोग हैरत में पड़ जाते हैं। एक ऐसी ही खबर यूपी से सामने आ रही है जहां पर यूपी पुलिस की दो महिला कांस्टेबल ने अपने लिंग परिवर्तन कराकर पुरुष बनने की इच्छा जाहिर की है। ये दोनों ही महिला पुरुष बनना चाहती हैं।
ये दोनों महिलाएं, गोरखपुर और गोंडा की रहने वाली हैं। यदि वैज्ञानिक दृष्टि से महिलाओं के पुरुष बनने की बात की जाए तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं है। बात दें कि इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हालांकि इसमें व्यक्तिगत तौर पर महिलाओं के लिए कोई भी समस्या नहीं है लेकिन यूपी पुलिस में महिलाओं और पुरषों की सेवा शर्तों को लेकर अलग-अलग मायनें हैं, इसको लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उलझन में हैं। यह पहली बार है जब अधिकारियों के सामने इस तरह की उलझनें आ रही हैं।
दोनों महिला कांस्टेबल ने डीजीपी मुख्यालय में अर्जी दाखिल करने के अलावा इलाहबाद(प्रयागराज) हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है। वहीं एडीजी संजय सिंघल के मुताबिक महिला सिपाहियों ने लिंग परिवर्तन के लिए आवेदन किया है, जिसे यूपी सरकार को भेज दिया गया, अब दोनों महिलाओं की मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही कोई फैसला किया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।