Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। 17 नवंबर को राज्य के सभी 230 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है। ऐसे में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री मोदी से लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी तक रैलियों को संबोधित करने मध्य प्रदेश पहुंच रहे हैं। इस बीच मध्य प्रदेश के सागर, टीकमगढ़ और दतिया कलेक्टर के खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।
कांग्रेस ने अधिकारियों के खिलाफ चुनाव आयोग में दर्ज कराई शिकायत
राज्य में अपनी सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के सभी नेता खूब मेहनत कर रहे हैं। इसी बीच सागर, टीकमगढ़ कलेक्टर की ट्रांसफर करने की कांग्रेस की मांग की है। कांग्रेस ने टीकमगढ़ कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी को लेकर हाई कोर्ट के आदेश के पालन करने को लेकर आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि अधिकारी कांग्रेस उम्मीदवारों को परेशान कर रहे हैं।
दतिया कलेक्टर और एसपी के खिलाफ भी दर्ज कराई शिकायत
कांग्रेस ने दतिया कलेक्टर और एसपी के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी को अफसरों द्वारा परेशान किया जा रहा है। इसकेसाथ ही कांग्रेस ने चाचौड़ा एसडीएम को भी हटाए जाने की मांग की है।
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
प्रचार-प्रसार के आखिरी दिन नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश पहुंचे हैं, जहां तीन जनसभा और एक रोड शो में हिस्सा लेंगे। बैतूल में सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया है कि राज्य में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने वाली है।
भोपाल पहुंचे राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भोपाल पहुंचे हैं। वहां वह रैलियों को संबोधित करेंगे और कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगेंगे। उनके साथ कांग्रेस के कई अन्य दिग्गज नेता भी सभा में हिस्सा लेंगे।
मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। राज्य में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। जिसके नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
10 hrs agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 day ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
6 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
11 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
12 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
12 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
13 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines