Madhya Pradesh News: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को मध्य प्रदेश की महू छावनी पहुंचे। इस दौरान राजनाथ ने भारतीय सैनिकों को संबोधित किया। राजनाथ ने कहा कि बॉर्डर पर सुरक्षा के मामले में भारत ज्यादा भाग्यशाली नहीं है। देश को बाहरी और आंतरिक दोनों तरफ से खतरों से निपटना पड़ रहा है। दुश्मन हमेशा अपने नापाक इरादों को लेकर सक्रिय रहते हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय सेना को हमेशा अलर्ट रहने की जरूरत है। हमें हर समय अपने बाहरी और आंतरिक दुश्मनों पर नजर रखनी चाहिए। इससे पहले रक्षा मंत्री ने डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। इस दौरान उनके साथ सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:Punjab Bandh: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! किसान आंदोलन के चलते 107 ट्रेनें रद्द और डायवर्ट, देखें लिस्ट
बता दें कि राजनाथ सिंह मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। सैनिकों को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि सुरक्षा परिदृश्य को लेकर देखें तो भारत इतना भाग्यशाली नहीं है। हमें उत्तरी और पश्चिमी सीमा पर लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। भारत की सेना और जवानों को हमेशा सतर्क रहने की जरूरत है। एक रक्षा मंत्री के तौर पर वे अपने जवानों को हिदायत देते हैं कि पोस्टिंग चाहे अंदर हो या देश के बॉर्डर पर, हर समय मुस्तैद रहें।
यह भी पढ़ें:Video: कुत्ते को पीटने पर भड़का एनिमल एक्टिविस्ट, दुकान में घुसकर कर दी शख्स की पिटाई
हर परिस्थिति में हमें दुश्मन पर पैनी नजर रखने की जरूरत है। दुश्मन के खिलाफ सही समय पर उचित निर्णय लेने की जरूरत है। शांति के समय भी जवान अनुशासन और समर्पण का परिचय दें। हमारे जवानों की ट्रेनिंग किसी जंग से कम नहीं है। भारत 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर देश बन जाएगा। इसको बनाने में सेना की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता।
आंबेडकर की धरती पुण्य से कम नहीं
राजनाथ सिंह ने कहा कि उनके जवानों की लगन हमेशा ही उनकी प्रेरणा का स्रोत रही है। उनके जवानों में जिम्मेदारी की भावना दिखती है, जो हम सबको प्रेरणा देने का काम करती है। सैनिक हमेशा अपना समर्पण, दृढ़ विश्वास और लगन को बनाए रखें। बता दें कि महू छावनी 2 सदी से भी अधिक पुरानी है। राजनाथ सिंह ने कहा कि जवानों की ट्रेनिंग को देखकर वे काफी प्रभावित हुए हैं। महू का ऐतिहासिक महत्व है। यह बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जन्मस्थली है। इस लिहाज से यह धरती किसी पुण्य से कम नहीं है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
6 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
7 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
9 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
11 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines