Sheopur Latest News: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला अपने प्रेमी के साथ बंद कमरे में रोमांस कर रही थी। तभी उसका पति आ गया। जिसके बाद बवाल मच गया। पुलिस मौके पर आई और महिला के प्रेमी को अपने साथ थाने ले गई। बताया जा रहा है कि महिला के साथ किराये के कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया शख्स एसडीएम का रीडर है। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई भी की। वहीं, पुलिस ने मामले में किसी भी शिकायत से इन्कार किया है। मामला विजयपुर कस्बे का बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: UP पुलिस को घर में घुसे देख महिला ने दम तोड़ा, गोमांस रखने के आरोप में की थी छापेमारी
सोमवार आधी रात को महिला का पति मौके पर आ गया। पति काम के सिलसिले में घर से गया था। महिला ने पीछे से अपने प्रेमी जितेंद्र यादव को बुला लिया। लेकिन पति जल्दी घर आ गया। उसने कमरे की कुंडी लगी देखी। उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। शक होने पर पति ने खिड़की से अंदर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसकी बीवी किसी गैर शख्स के साथ अंदर थी। पति के होश उड़ गए और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद लोगों की भीड़ लग गई।
दरवाजा खुलने के बाद भीड़ ने की पिटाई
भीड़ ने दरवाजा खोलने के लिए दोनों पर दबाव बनाया। इसी बीच किसी ने पुलिस को बुला लिया। MP पुलिस के आने के बाद ही दोनों ने दरवाजा खोला। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने प्रेमी को जमकर पीटा। बताया जा रहा है कि महिला ने पुलिस के सामने प्रेमी के पक्ष में बयान दिया है। जिसके बाद दोनों को छोड़ दिया गया। रीडर को छुट्टी पर भेजा गया है। एसडीएम ने इसे दोनों का निजी मामला बताया है। विजयपुर थाने के पुलिस अधिकारी पप्पू यादव ने बताया कि वे लोग मौके पर गए थे। मामला सुलझ गया है। किसी पक्ष ने शिकायत नहीं दी है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर लोग कमेंट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:व्हाट्सऐप पर डील, एक रात के 7 हजार; गाजियाबाद सेक्स रैकेट की पीड़िताओं ने पुलिस को सुनाई आपबीती
यह भी पढ़ें:कपड़े फाड़े, अर्धनग्न करके घुमाया, बेल्ट से पीटा…लड़कियों से ‘दुर्व्यवहार’ पर टीचर को पैरेंट्स ने दी सजा
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
5 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
11 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
15 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines