MP में 'मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना' लॉन्चिंग के दौरान युवाओं ने पूछे सवाल, सीएम शिवराज ने दिए जवाब
Edited By Arpit Pandey

madhya pradesh seekho kamao yojana
Edited By Arpit Pandey

madhya pradesh seekho kamao yojana
Seekho Kamao Yojana: मध्य प्रदेश के युवाओं को शिवराज सरकार ने बड़ी सौगात देते हुए ‘मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना’ (MSKY) की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज से प्रदेश के सभी जिलों में योजना के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस योजना के माध्यम से न केवल प्रदेश के युवा काम सीखेंगे, बल्कि उन्हें रोजगार भी मिलेगा।
योजना की शुरुआत करते हुए सीएम शिवराज ने कार्यक्रम में शामिल हुए युवाओं के सवालों के जवाब भी दिए। इस दौरान उन्होंने युवाओं को इस योजना की जानकारी दी। सीएम ने कहा कि इस योजना का लाभ प्रदेश के हर युवाओं को मिलेगा।
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने आज भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में रिमोट का बटन दबाकर #मुख्यमंत्री_सीखो_कमाओ_योजना में युवाओं के लिए पंजीयन पोर्टल एवं MMSKY मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया।#सीखो_कमाओ_योजना_MP #MMSKY pic.twitter.com/2ngXEP3SPA
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) July 4, 2023
दीपक राजपूत ने पूछा कि जो प्रतिष्ठान इस योजना में पंजीकृत हैं उनका वेरिफिकेशन होना चाहिए। जिस पर सीएम ने कहा कि हर प्रतिष्ठान को वेरिफाइड करके ही जोड़ा जाएगा। हमारा रोजगार बोर्ड द्वारा काम सीखने वालों को प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा।
ध्वज शर्मा ने पूछा कि प्रशिक्षण की अवधि क्या रहेगी। जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सामान्यत एक वर्ष की अवधि रहेगी, वैसे यह कोर्स के ऊपर निर्भर करेगा।
अनिरूद्ध ने पूछा कि योजना का लाभ उठाने के लिए कम से कम शैक्षणिक योग्यता कितनी होनी चाहिए। सीएम ने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए 18 से 29 वर्ष की आयु हो, मध्यप्रदेश के स्थाई निवासी हो, शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा, उच्च शिक्षा।
रचना मिश्रा ने पूछा कि सीखो-कमाओ योजना में किन कंपनियों में प्रशिक्षण मिलेगा। सीएम ने बताया कि हमने 700 से ज्यादा काम तय किए हैं। अलग-अलग कंपनियों में यह काम संबंधित क्षेत्र की कंपनियों में सीखा जा सकता है। शैक्षणिक योग्यता के अनुसार युवा कोर्स का चयन कर सकते हैं।
योजनाएं ऐसी हों, जो युवाओं के चेहरे पर आत्मविश्वास की चमक बिखेर दें…
अब मध्यप्रदेश के युवा सीखेंगे, कमाएंगे और आगे बढ़ेंगे। pic.twitter.com/9xg0DnWPri
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 4, 2023
मेघा मालवीय ने पूछा कि योजना में मध्यप्रदेश में लाभ मिलेगा या दूसरे राज्यों में भी अवसर मिलेगा। जिस पर सीएम ने कहा कि अलग राज्यों में भी यह काम सीख सकते हैं तो वहां लाभ मिलेगा। 20 से अधिक राज्यों के प्रतिष्ठानों द्वाका योजना में पंजीयन के लिए आवेदन दिया गया है। मैं फिक्की और अन्य संस्थानों के साथ बैठक करके अधिक से अधिक वैकेंसी के लिए बात करूंगा।
नंदनी गनौत ने पूछा कि योजना में पंजीकरण मोबाइल और लैपटाप से भी संभव है, जिस पर सीएम ने कहा कि हां, मोबाइल से भी पंजीकरण किया जा सकता है।
बता दें कि अब तक योजना में 10 हजार 432 प्रतिष्ठानों ने पंजीकरण करा लिया है। यह दुनिया की अपने आम में अनूठी योजना है। जो काम सीखना चाहते हैं वह आगे आएं और योजना का लाभ उठाएं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: