MP School Students Online Career Guidance: मध्य प्रदेश में मोहन यादव की सरकार राज्य को हर एक क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहते हैं। फिर चाहे वह व्यापार का क्षेत्र हो, सुरक्षा का क्षेत्र हो या फिर शिक्षा का क्षेत्र हो, मोहन यादव सरकार हर क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी के तहत मोहन यादव सरकार द्वारा प्रदेश के सभी सरकारी हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में विद्यार्थियों को करियर के लिए गाइड किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नोडल शिक्षकों को वेबिनार के जरिए ट्रेनिंग दिए जाने की व्यवस्था की गई है।
विद्यार्थियों में स्किल डेवलपमेंट की क्लास
फिलहाल प्रदेश के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों में स्किल डेवलपमेंट को बढ़ाने के लिए लाइव-11 कोर्स का उपयोग किया जा रहा है। विद्यार्थियों को यह लाइव-11 कोर्स यू-रिपोर्ट के जरिए दिया जा रहा है। इसका उपयोग प्रदेश के सीएम राइज और पीएम श्री विद्यालयों के विद्यार्थी उपयोग कर रहे हैं। करियर मार्गदर्शन का उद्देश्य विद्यार्थियों को विषय की समझ और कैरियर के महत्व को समझाने में काफी मदद मिलेगी। इससे 10वीं क्साल के बाद सब्जेट सिलेक्ट करने में सहायक बनेगा।
यह भी पढ़ें: CM मोहन यादव की कैबिनेट बैठक, नर्मदा घाटी प्रोजेक्ट और स्कॉलरशिप पर लिया खास फैसला
विद्यार्थियों को दी जाएगी बिजनेस की जानकारी
इसके साथ ही यहां विद्यार्थियों को अलग-अलग सेक्टर में कैरियर को लेकर बारीक जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा विद्यार्थियों को आगे चलकर खुद का बिजनेस और एंटरप्रेन्योरशिप के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। वेबिनार में विद्यार्थी अपनी शंका का समाधान और जिज्ञासा चैट में सावल करके कर सकते हैं। वहीं, प्रदेश के 4473 स्कूलों में नर्सरी, KG-1 और KG-2 की क्लासस का संचालन होगा।
संबंधित खबरें
पत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
12 hrs agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
15 hrs agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
22 hrs agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
1 day agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
1 day agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
1 day agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
3 days agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines