लॉरेंस गैंग का गैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई थी फायरिंग, सलमान-कपिल को धमकाया

लॉरेंस बिश्नोई के गैंग का कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार हो गया है. उसने जहां देश में एंटरटेनमेंट वर्ल्ड की नामी हस्तियों सलमान खान, रणवीर सिंह, कपिल शर्मा, गुरु रंधावा को धमकाया था, वहीं रोहित शेट्टी के घर पर गोलीबारी कराने की जिम्मेदारी भी ली थी.

harry boxer | american police | lawrence bishnoi

गैंगस्टर हैरी बॉक्सर के खिलाफ भारत में कई आपराधिक केस दर्ज हैं. Credit- Social Media

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका की पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और अब उसे भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है. अमेरिकी एजेंसी ICE ने हैरी बॉक्सर को कैलिफोर्निया से पकड़ा और हिरासत में लेकर जेल में डाल दिया है. हैरी बॉक्सर अमेरिका से लॉरेंस गैंग को चला रहा था. हैरी पर भारत में हत्याएं कराने, रंगदारी मांगने और जान से मारने समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं. अमेरिका की पुलिस हैरी बॉक्सर से पहले गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को हिरासत में ले चुकी है. इन दोनों के खिलाफ भारत में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, कई मामलों में दोनों वांछित और भगोड़े हैं.

विज्ञापन

वॉयस नोट भेज धमकाया, 10 करोड़ रंगदारी मांगी

बता दें कि गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी ली थी. मशहूर एक्टर सलमान खान और रणवीर सिंह को जान से मारने की धमकी दी थी. कॉमेडियन कपिल शर्मा और सिंगर गुरु रंधावा को भी धमकाया था. हैरी ने एक्टर रणवीर सिंह के मैनेजर को एक वॉइस नोट भेजकर 10 करोड़ की रंगदारी मांगी थी. 10 करोड़ नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी. पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा को ऑडियो मैसेज भेजकर सलमान खान से नजदीकियों के चलते दिल्ली स्थित जिम पर फायरिंग कराने की जिम्मेदारी ली थी और जान से मारने की धमकी भी दी थी.

विज्ञापन

तुषार कपूर को ऑडियो मैसेज भेज मांगे 5 करोड़

कॉमेडियन कपिल शर्मा को लॉरेंस गैंग कई बार धमका चुका है और कपिल के कनाडा वाले कैफे पर फायरिंग भी कराई गई है. ताजा मामला 3 नवंबर का है, जब एक्टर तुषार को हैरी बॉक्सर के नाम से फोन करके 5 करोड़ की रंगदारी गई थी. तुषार कपूर ने धमकी की शिकायत मुंबई पुलिस को दी. अब मामले की जांच एंटी-एक्सटॉर्शन सेल और क्राइम ब्रांच कर रही है. अब से पहले धमकी वाले मामलों की जांच भी जारी है, लेकिन अब हैरी बॉक्सर की गिरफ्तारी से भी मामले सुलझ सकते हैं. भारत सरकार गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को प्रत्यर्पित करने की मांग कर सकती है, ताकि भारत में उस पर दर्ज केसों की जांच हो.

विज्ञापन

कौन है गैंगस्टर हैरी बॉक्सर, अमेरिका केसे पहुंचा?

बता दें कि गैंगस्टर हैरी बॉक्सर का असली नाम हरि चंद जाट है और राजस्थान के अलवर जिले का निवासी है. हैरी उर्फ हरि चंद बॉक्सिंग सीखता था और सेना-पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था, इसलिए उसे बॉक्सर कहा जाता था. लेकिन साल 2024 में हैरी बॉक्सर डंकी रूट से अमेरिका पहुंच गया था और साल 2026 में अमेरिका की एजेंसी ICE ने कैलिफोर्निया से उसे हिरासत में ले लिया. हैरी बॉक्सर को अनमोल बिश्नोई का करीबी माना जाता है और वह अमेरिका से लॉरेंस बिश्नोई के गैंग को चला रहा है. हैरी बॉक्सर के खिलाफ पंजाब, दिल्ली और राजस्थान में वसूली, लूट और हत्या के कई केस दर्ज हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ