मध्य प्रदेश में 10 दिन बंद रहेंगे स्कूल, दिवाली की छुट्टियों की घोषणा, किस दिन कौन-सी छुट्टी देख लें?

MP School Holiday: स्कूलों में 10 से 15 नवंबर तक छह दिन की छुट्टी रहेगी। इसके बाद विधानसभा का चुनाव 17 नवंबर को है और स्कूलों में मतदान के लिए बूथ बनाए जाने हैं।

MP School Holiday, MP Assembly Election 2023, Diwali Holidays, Holidays, Hindi News, Election News, Madhya Pradesh News
विज्ञापन

MP School Holiday: मध्य प्रदेश के सरकारी व निजी स्कूलों में दिवाली की छुटि्टयां आज यानी शुक्रवार से शुरू हो गई हैं। इस बीच स्कूलों में दस से 15 नवंबर तक छह दिन की छुट्टी रहेगी। इसके बाद विधानसभा का चुनाव 17 नवंबर को है और स्कूलों में मतदान के लिए बूथ बनाए जाने हैं। इस वजह से अब सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई चुनाव के बाद ही संभव है।

17 नवंबर को डाले जाएंगे वोट

दरअसल, अब 20 नवंबर से ही स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो पाएगी। क्योंकि, 17 नवंबर को चुनाव के दिन शुक्रवार है। वहीं, अगले दिन 18 नवंबर को शनिवार है, जिससे शिक्षक मतदान कार्य से वापस लौटेंगे। इसके बाद 19 नवंबर को रविवार है, ऐसे में 20 नवंबर से ही स्कूल खुलेंगे और पढ़ाई शुरू हो पाएगी। वहीं, सरकारी स्कूलों की सभी कक्षाओं की छमाही परीक्षाएं दिसंबर में होंगी। इसके साथ ही वार्षिक परीक्षाएं भी फरवरी के अंत से शुरू होने वाली है। साथ ही 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू होने वाली है। ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने वाली है।

विज्ञापन

मतदान केंद्र किए जा रहे तैयार

विधानसभा चुनाव के चलते राजधानी के स्कूलों में मतदान केंद्र बनाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस बीच स्कूलों में दीपावली की छुट्टी के साथ ही मतदान केंद्र तैयार किए जा रहे हैं और सभी सरकारी स्कूलों में बूथ बनाए जाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। छुट्टियों के बारे में बात करते हुए शासकीय कन्या उमावि जहांगीराबाद की प्राचार्य डा. उषा खरे ने बताया कि स्कूल में 20 नवंबर से ही कक्षाएं संचालित हो पाएंगी, क्योंकि दीपावली की छुट्टी के बाद विधानसभा चुनाव होने हैं।

विज्ञापन

बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा, वहीं, तीन दिसंबर को नतीजें जारी किए जाएंगे। इसके लिए राजनीतिक दलों के साथ ही चुनाव आयोग भी तैयारियों में जुटा हुआ है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ