Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश

MP GIS: मध्य प्रदेश संभावनाओं का प्रांत है, हम लोगों को रोजगार देने के लिए अग्रसर हैं, आचार्य बालकृष्ण

MP GIS: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पतंजलि योगपीठ के संस्थापक आचार्य बालकृष्ण ने लोगों के रोजगार को लेकर खास बातें की।

Author
Edited By : Hema Sharma Updated: Feb 24, 2025 11:46
MP GIS
MP GIS

MP GIS: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत भोपाल में हो गई है। इस समिट का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री, सीएम मोहन यादव, राज्यपाल, और देश के प्रमुख उद्योगपति मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने समिट को संबोधित करते हुए कहा बच्चों की परीक्षा के कारण मैं कार्यक्रम में देरी से पहुंचा। इसी दौरान पतंजलि योगपीठ के संस्थापक बालकृष्ण ने भी कहा कि मध्यप्रदेश संभावनाओं का प्रांत है और पंतंजलि भी भी इस काम में अग्रसर है जिससे लोगों को अधिक से अधिक रोजगार मिले और प्रांत का विकास हो।

हम भी लोगों को रोजगार देंगे

आचार्य बालकृष्ण ने इस समिट में शिरकत की और कहा कि मध्य प्रदेश संभावनाओं का प्रांत है। हम चाहते हैं कि लोगों को रोजगार मिले। उन्होंने कहा की जो संभावनाएं हैं उन्हें पूरा करने के लिए पतंजलि हमेशा प्रयास करता है। बालकृष्ण के कहे अनुसार लोगों की बेरोजगारी को दूर करने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: MP GIS 2025: समिट में गौतम अडाणी बोले-मध्य प्रदेश में 1.10 लाख करोड़ का करेंगे निवेश

मध्य प्रदेश में पहले से हैं पतंजलि की यूनिट

आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि मध्यप्रदेश में पहले से ही पतंजलि की कई सारी यूनिट हैं। आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि मध्य प्रदेश में पहले से ही पतंजलि की बहुत सारी यूनिट काम कर रही हैं। हम श्री स्वामी रामदेव के नेतृत्व में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आए हैं। मध्य प्रदेश में विशेषकर कृषि, आयुर्वेद के क्षेत्र में वेलनेस के क्षेत्र में और आईटी के क्षेत्र में बम बहुत सारे काम करेंगे।

यह भी पढ़ें: ‘दुनिया को भारत से बड़ी उम्मीदें’, भोपाल ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में बोले PM मोदी

 

First published on: Feb 24, 2025 11:32 AM

संबंधित खबरें