MP Budget 2025-26: मध्य प्रदेश की मोहन यादव की सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट की तैयारियां शुरू कर दी है। इसे लेकर डेट भी फाइनल हो गई है। 31 अक्टूबर तक विभागों को ऑनलाइन प्रस्ताव भेजने को कहा गया है। एमपी का बजट पहली बार शून्य आधार पर बनेगा। जिसमें एक-एक योजना का मूल्यांकन होगा। विभागों को योजनाओं का लाभ, खर्च और फायदा बताना होगा।
सरकार ने 31 अक्टूबर तक सभी विभागों को ऑनलाइन प्रस्ताव भेजने को कहा है। नई योजनाओं के लिए 5 दिसंबर तक वित्त विभाग ने प्रस्ताव मांगे है। 23 दिसंबर से 15 जनवरी तक प्रमुख सचिव स्तरीय चर्चा होगी। 27 से 30 जनवरी तक मंत्री और वित्त मंत्री चर्चा करेंगे।
बजट अनुमान की गणना
विभाग की ओर से अपने बजट प्रस्ताव के पक्ष में पिछले सालों के व्यय (Expense) का संदर्भ के साथ-साथ यह भी साफ करना होगा कि प्रस्तावित किए जा रहे बजट अनुमान की गणना का आधार क्या है। इससे वर्तमान योजनाओं, कार्यक्रमों या गतिविधियों के वित्त पोषण और प्रदर्शन स्तरों की व्यवस्थित समीक्षा और औचित्य पर ध्यान केंद्रित करके संसाधनों को फिर से किया जा सकेगा।
शून्य आधार बजटिंग प्रोसेस के अंतर्गत विभाग में ऐसी योजनाओं को चिन्हांकित किया जा सकेगा, जो वर्तमान में अपनी उपयोगिता खो चुकी है और जिन्हें खत्म किया जा सकता हो। इसके अतिरिक्त विभाग की ओर से प्रचलित समान उद्देश्य की योजनाओं को संविलियित करने का भी विचार किया जा सकता है।
क्या है शून्य आधारित बजट ?
आपको बता दें, शून्य आधारित बजट में बजट अनुमान शून्य से शुरू किया जाता है। इसमें गत वर्षों के व्यय संबंधी आंकड़ों का कोई महत्व नहीं रहता है। इस सिस्टम में कार्य इस आधार पर शुरू किए जाते हैं कि अगली अवधि के लिए बजट शून्य है।
ये भी पढ़ें- ‘बुंदेलखंड के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे’, रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से पहले CM मोहन यादव का दावा
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
21 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
22 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
1 day agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 day agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 day agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
2 days agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines