Road rejuvenation In Madhya Pradesh: एमपी के नगरीय क्षेत्रों के लिए हाई क्वालिटी वाली 1264 किमी सड़कों को मंजूरी दी गई। नगरीय विकास और आवास विभाग द्वारा सड़कों का मेंटेनेंस और निर्माण कायाकल्प योजना के तहत मंजूरी मिली है। इनमें राजधानी भोपाल की करीब 124 किमी लंबी सड़कें शामिल हैं, जिनके प्रस्ताव नगर निगम ने विभाग को भेजे थे। बता दें, पिछले साल इस योजना के तहत 1200 करोड़ रुपए से नई सड़कों के निर्माण की मंजूरी दी गई थी।
नगरीय विकास एवं आवास विभाग की मानें तो इसके तहत 343 किमी सड़कों का डामरीकरण और 204 किमी सड़कों का सीमेंट-कांक्रीट का काम पूरा हो चुका है। विभाग द्वारा हर सड़क के रैंडम सैंपल लिया जाएगा। सैंपलों को जांच के लिए लेबोरेटरी भेजा जाएगा।
आपको बता दें, कांट्रेक्टर्स द्वारा टेस्ट रिपोर्ट अपने पक्ष में लेने की शिकायतें मिलने के बाद विभाग ने यह फैसला किया है। विभाग ने गड़बड़ियों पर नजर रखने के लिए देश के 9 शहरों के एक्सपर्ट्स रखे हैं। सकड़ों का निर्माण पूरा होने के बाद एक्सपर्ट्स भी सड़क की गुणवत्ता रिपोर्ट विभाग को भेजेंगे।
‘कायाकल्प’ अभियान
इस विशेष अभियान को ‘कायाकल्प’ नाम दिया गया है। प्रदेश के नगरीय निकायों में 400 से ज्यादा सड़कें चुनी गई। सड़कों के रेनोवेशन और मजबूतीकरण के लिए लगभग 750 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर को करीब 25-25 करोड़ रुपए दिए हैं।
सड़क चुनने के लिए गाइडलाइन
सड़कों के रेनोवेशन और मजबूतीकरण के लिए गाइडलाइन तैयार की गई है। इस गाइडलाइन के तहत ही सड़कों का चुनाव किया जाएगा। आपको बता दें, इसमें बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बड़े दफ्तरों, बाजार या कॉलोनियों को जोड़ने वाली सड़कों का चयन होगा।
ये भी पढ़ें- MP: मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में कल होगी इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, पढ़ें पूरी डिटेल
ये भी पढ़ें- MP Budget 2025-26: पहली बार शून्य आधार पर बनेगा बजट, वित्त विभाग ने दिए तैयारियों के निर्देश
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
21 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
22 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
1 day agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 day agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 day agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
2 days agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines