Madhya Pradesh Governor Mangubhai Patel: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार प्रदेश की महिलाओं के सशक्तिकरण और सहेतमंद जीवन के लिए लगातार काम कर रही हैं। इसके लिए मोहन यादव सरकार द्वारा राज्य में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके साथ ही प्रदेश में इसको लेकर कई कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है। ऐसा ही एक कार्यक्रम बीते रात होटल सयाजी में आयोजित किया गया। दरअसल, होटल सयाजी में अल्टीमेट फूडीज द्वारा ‘वूमन एंड चाइल्ड हेल्थ एम्पावरमेंट’ कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भी शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने बताया कि देश के स्वस्थ भविष्य का आधार स्वस्थ मां होती है।
मां का स्वस्थ होना कितना जरूरी
राज्यपाल पटेल ने कहा कि अगर एक मां स्वस्थ होगी तो उसका बच्चा भी स्वस्थ होगा। अगर बच्चा स्वस्थ होगा तो परिवार, समाज और देश भी स्वस्थ होगा। समाज के कल्याण के लिए रचनात्मक कार्य करना आत्मसंतुष्टि जैसा है। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कामों और कोशिशों की काफी सराहना की। उन्होंने आगे कहा कि बच्चे के जन्म के बाद के 1 हजार दिन बाद अपने स्वास्थ्य और भविष्य की नींव रखते है। बच्चों समय-समय पर लगाए जाने वाले टीके भी बहुत महत्वपूर्ण होते है। माता-पिता को इस समय बच्चे की परवरिश पर खास ध्यान देना चाहिए।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तिरंगा लहराकर किया यात्रा का शुभारंभ, यात्रा में शामिल लोगों में दिखा जोश
विकसित देश के लिए मातृ और शिशु स्वास्थ्य जरूरी
इस दौरान राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विकसित देश के बारे में बात करते हुए कहा कि मातृ और शिशु बेहतर स्वास्थ्य विकसित देश और समाज के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी है। बच्चों का जीवन और उनका विकास समृद्ध राष्ट्र के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है। केन्द्र और प्रदेश सरकार की तरफ से मां और बच्चे स्वास्थ्य के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है।
संबंधित खबरें
राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
8 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
12 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
12 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
12 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
14 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
18 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines