हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मध्य प्रदेश CM मोहन यादव का राहुल गांधी पर वार, बोले- पहले वो अपने अंदर झांक कर देखें

CM Mohan Yadav Targets Rahul Gandhi: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक बार फिर कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने राहुल को कहा कि उन्हें पहले अपने अंदर झांक कर देखने चाहिए।

विज्ञापन
सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

CM Mohan Yadav Targets Rahul Gandhi: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। चुनाव के दौरान सीएम मोहन यादव प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। हाल ही में सीएम मोहन यादव ने एक इंटरव्यू में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि भाजपा चुनाव नहीं लड़ रही है, बल्कि लोगों की जिंदगी बदलने का अभियान चला रही है। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे संविधान बदलने वाले सवाल पर भी जवाब दिया और धारा 370 का उदाहरण दिया।

राहुल गांधी को लिया आड़े हाथ

विपक्ष के संविधान में बदलाव करने वाली बात पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जवाब दिया कि विपक्ष के लोग संविधान में बदलाव की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर संविधान में 370 जैसी गलत धारा थी, तो उसे हटाना और बदलना जरूरी था। इससे कश्मीर में सुधार और परिवर्तन देखा गया है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी को भी आड़े हाथ लिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में दूसरे चरण के लिए कुल 54 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, 26 अप्रैल को होगी वोटिंग

सीएम मोहन का राहुल गांधी पर तंज

राहुल गांधी के संविधान में बदलाव करने वाले बयान पर तंज कसते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी को पहले अपने अंदर झांक कर देखना चाहिए, जब वह संविधान में बदलाव की बात कर रहे हैं। यह संविधान में बदलाव का ही परिणाम है कि 3 तलाक जैसे निर्णय को कांग्रेस ने बदल दिया। आपातकाल जैसे खराब समय में कांग्रेस ने जिस प्रकार से ज्यूडिशियरी के साथ छेड़छाड़ की थी, उसका अपना ही एक लंबा इतिहास है।

विज्ञापन

पीएम मोदी की सरकार

इसके साथ ही सीएम यादव ने कहा कि पीएम मोदी की सरकार लगातार किसानों, युवाओं, गरीब मजदूरों सबकी जिंदगी बदलने, उनके जीवन में खुशहाली लाने की दिशा में काम कर रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola