CM Mohan Yadav on Government Staff Leave: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के विकास के साथ-साथ राज्य के लोगों की भलाई की भी पूरा ध्यान रख रहे हैं। मौसम विभाग की तरफ से राज्य में 30 सितम्बर तक भारी बारिश की संभावना का अनुमान लगाया गया है। इसको लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीते दिन अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस बैठक में सीएम मोहन यादव ने भारी बारिश की संभावना को देखते हुए कहा कि अतिवर्षा और बाढ़ की स्थिति में भी सरकारी अधिकारी-कर्मचारी छुट्टी पर नहीं जाएंगे। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए भारी बारिश के बीच भी आम लोगों का जीवन सामान्य रखने के लिए समय रहते जरूरी सावधानियां बरतने को कहा है।
सीएम का अधिकारियों को निर्देश
बैठक में सीएम मोहन यादव ने कहा कि भारी और बाढ़ की स्थिति में लोगों के जीवन की सुरक्षा को बड़ी प्राथमिकता दी जाए। अगर भारी बारिश की वजह से किसी तरह की जनहानि हुई तो उसके लिए संबंधित अधिकारी को जिम्मेदार माना जाएगा। भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों को सुरक्षा और सुविधा प्रदान करने के लिए राहत शिविर लगाएं जाए। इसके साथ ही इसमें सामाजिक संस्थाओं का सहयोग भी लिया जाएं। वर्षा का चक्र बदलने की वजह से सितंबर महीने में जितनी बारिश होनी चाहिए, उससे अधिक हो रही है। सीएम मोहन अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समय रहते निचली बस्तियों में रहने वालों को सतर्क किया जाए और जरूरत के अनुसार उन्हें राहत शिविरों में शिफ्ट किया जाए। राहत शिविरों में स्वच्छ पीने का पानी और दवाई आदि की व्यवस्था होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: 25 साल बाद MP में सरकार खरीदेगी सोयाबीन, इस दिन से शुरू होगी MSP पर सोयाबीन की खरीदी
फसलों के नुकसान का आंकलन
इस दौरान सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि अधिकारियों को बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान का आंकलन और पशु हानि का सर्वे शुरू करने का निर्देश दिया है। उन्होंने आगे कहा कि सर्वे के बाद राहत राशि के वितरण में जरा भी न हो, बाढ़ और अतिवृष्टि से पीड़ितों को राहत देने के लिए पर्याप्त बजट मौजूद है।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
1 hr agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
3 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
4 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
5 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
7 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines