CM Mohan Yadav Video Viral: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों प्रदेश के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, इसके लिए सीएम मोहन यादव लगातार इवेंटमेंट समिट का भी आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत हाल ही में सीएम मोहन यादव बेंगलुरु गए थे, उसके पहले वह तामिलनाडु के कोयंबटूर गए थे। अपने इतने बिजी शिड्यूल के बाद भी सीएम मोहन यादव अपने लिए टाइम निकाल लेते हैं। इसी तरह सोमवार को सीएम मोहन यादव का मस्ती भरा अंदाज देखने को मिला। यहां सीएम मोहन सवान महीने के झूले पर झूला झूलते हुए दिखे। सीएम मोहन यादव का झूला झूलते हुए एक वीडियो भी सामने आया है।
झूला झूलते दिखे सीएम मोहन यादव
इस वीडियो में सीएम मोहन यादव सावन के महीने का पूरा आनंद लेते दिख रहे हैं। वीडियो में मोहन यादव सीएम हाउस में लगे झूले को देखकर अपने चंचल मन के साथ उस पर चढ़ जाते हैं और झूला झूलने लगते हैं। झूला झूलते हुए सीएम मोहन यादव के चेहर पर खुशी और आनंद भाव साफ तौर देखा जा सकता है। इस वीडियो को सीएम मोहन यादव के अधिकारिक X हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो के साथ सीएम मोहन यादव ने कैप्शन लिखा कि आज तिरंगा यात्रा पर जाने से पहले सावन के झूले पर झूला झूलने का आनंद लिया। उन्होंने लिखा कि भारतीय संस्कृति में सावन और झूले का अनूठा संगम है, जो हमें नई एंर्जी और नए उल्लास से भर देती है। उन्होंने आगे सभी लोगों से अपनी संस्कृति और परंपरा से जुड़े रहने और समृद्ध जीवन का आनंद लेने के लिए कहा।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री मोहन यादव की बड़ी घोषणा- निकाय जनप्रतिनिधियों का वेतन 20% बढ़ाया
सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणा
बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की है कि अब मध्य प्रदेश में नगर पालिका अध्यक्ष को 7200 रुपये की राशि दी जाएगी। अब राज्य के नगर निगम महापौर की सैलेरी 22 हजार रूपये से बढ़ाकर 26 हजार रुपये कर दी गई है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बेहतर काम करने वाली नगर निगम को 5 करोड़ और बेहतर काम करने वाली नगर पालिका को दो करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
संबंधित खबरें
राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
7 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
11 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
11 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
11 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
13 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
17 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines