हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मध्य प्रदेश वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, मोहन यादव सरकार ने किए 32 अफसरों के ट्रांसफर

Madhya Pradesh IFS Transfer: मध्यप्रदेश में मोहन सरकार ने शुक्रवार को वन विभाग के 32 अफसरों के तबादले किए हैं।

विज्ञापन
officers transfer news in mp

Madhya Pradesh IFS Transfer: मध्य प्रदेश सरकार ने वन विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। मप्र शासन के वन विभाग ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 32 आईएफएस अफसरों का तबादला कर दिया है। वन विभाग के सचिव अतुल कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को इसके आदेश जारी कर दिए। ट्रांसफर लिस्ट में प्रधान मुख्य वन संरक्षक के अलावा अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, मुख्य वन संरक्षक, वन संरक्षक, उप वन संरक्षक, वन मंडलाधिकारी, उप वन मंडलाधिकारी जैसे अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

इनमें भोपाल समेत 16 जिलों के DFO (Divisional Forest Officer) भी शामिल हैं। लंबे समय से जमे अधिकारियों की पोस्टिंग में फेरबदल किया गया है। राज्य की मोहन सरकार ने भोपाल, खरगोन, उज्जैन, बैतूल, सिवनी, सीधी, अशोक नगर, सतना, बालाघाट, दमोह, शाजापुर पन्ना, भिंड, मुरैना, रीवा, रायसेन के वन मंडल अधिकारी (DFO) बदले गए हैं। भोपाल डीएफओ आलोक पाठक का भी ट्रांसफर किया गया है। पाठक की जगह लोकप्रिय भारती को भोपाल का वन मंडलाधिकारी बनाया है।

वन विभाग ने जारी की लिस्ट

  • ओपी चौधरी प्रधान मुख्य संरक्षक प्रधान मुख्य वन संरक्षण एवं वन बाल प्रमुख को प्रधान मुख्य वन संरक्षण कार्य योजना और वन भू अभिलेख वन मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई।
  • मनोज कुमार अग्रवाल अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक को अपर प्रधान मुख्य वंश का आयोजन और वन भू अभिलेख का पदभार सौंपा गया।
  • लोक कृष्णमूर्ति अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षण और क्षेत्र संचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षण ( वन्य प्राणी) कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षण और वन बाल प्रमुख भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई।
  • राखी नंदा वन संरक्षक सामाजिक वानिक वृत्त भोपाल को वन संरक्षण और क्षेत्र संचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदा पुरम की जिम्मेदारी सौंपी गई।
  • संजीव झा वन संरक्षक छतरपुर वृत्त को वन संरक्षक मध्य प्रदेश राज्य लघुवनोपज संघ भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई।
  • अजय कुमार वन संरक्षक कार्य योजना छतरपुर को वन संरक्षक शहडोल वृत्त की जिम्मेदारी सौंपी गई।

ये भी पढ़ें- Sagar Regional Industry Conclave में मोहन सरकार को मिले 19000 करोड़ के प्रस्ताव, सागर में बनेगा डाटा सेंटर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola