मृतक चाचा-भतीजी के घर पहुंचे CM मोहन यादव, पीड़ित परिवार को मिलेगे 8 लाख रुपये

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को सागर घटना के मृतक चाचा राजेंद्र अहिरवार और भतीजी अंजना अहिरवार के परिवार से मिले। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने बड़ोदिया नोनागिर में एक पुलिस चौकी खुलने और मृतक राजेंद्र अहिरवार को 8 लाख 25 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के सागर जिले की घटना में चाचा राजेंद्र अहिरवार और भतीजी अंजना अहिरवार की मौत के बाद मामला पहले से ज्यादा संगीन हो गया। बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव खुरई विधानसभा के बरोदिया नोनागिर में मृतक राजेंद्र और अंजना अहिरवार के परिवार से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने मृतकों के परिवार से मुलाकात की। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने बड़ोदिया नोनागिर में एक पुलिस चौकी खुलने और मृतक राजेंद्र अहिरवार को 8 लाख 25 हजार की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

मृतकों के परिवार से मिले सीएम मोहन 

सीएम मोहन यादव ने मृतक अंजना अहिरवार और राजेंद्र अहिरवार के परिवार से मुलाकात करने के बाद मीडिया से बात करते कहा कि बड़ोदिया नोनागिर में पुलिस चौकी खोली जाएगी। इसके साथ ही सीएम मोहन ने बताया कि राज्य सरकार की तरफ से मृतक राजेंद्र अहिरवार के परिवार को 8,25,000 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसमें से आधी राशि 4,12,500 रुपये पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर परिवार के बैंक खाते में जमा करवाए जाएंगे। बाकी की शेष आधी राशि चालान प्रस्तुत होने पर दी जाएगी।

विज्ञापन

पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि वह खुद भी पीड़ित परिवार के साथ खड़ें हैं। राज्य सरकार द्वारा पीड़ित परिवार की हर तरह की संभव मदद की जाएगी। इस तरह की घटना दोबारा न हो इसके भी निर्देश दिए हैं। लोगों ने गांव में चौकी की मांग की है, इसलिए यहां पुलिस चौकी बनवाई जाएगी। राहुल गांधी के फोन से बात करने के मामले में बोले कांग्रेस को इस तरह के मामलों में राजनीति नहीं करनी चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ