'मध्य प्रदेश का हिन्दी विश्वविद्यालय देश-विदेश में ख्याति हासिल करेगा', बैठक में बोले CM मोहन यादव

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय की साधारण सभा की आखिरी बैठक में शामिल हुए।

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav (61)

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बीते दिन अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय की साधारण सभा की आखिरी बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में सीएम मोहन यादव वर्चुअली तौर पर शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि इस यूनिवर्सिटी में इतनी क्षमता है कि वह अपनी एक्टिवी से भविष्य देश-विदेश में ख्याति अर्जित करेंगा। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल विहारी वाजपेयी का हिन्दी के प्रति सम्मान उनका मूल भाव था।

विराट था अटल जी का व्यक्तित्व

सीएम मोहन यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इस विश्वविद्यालय की स्थापना जिस कल्पना के साथ की गई थी, उसकी वजह से पूरा भारत इस विश्वविद्यालय की तरफ बड़ी आशा भरी नजरों से देख रहा हैं। अटल जी का व्यक्तित्व विराट था। उन्होंने जिंदगी हिन्दी भाषा का गौरव बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने अपना जीवन राष्ट्रभाषा हिन्दी की सेवा में लगाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2020 में नई शिक्षा नीति लागू की है। इसके तहत एक विश्वविद्यालय सभी तरह की शिक्षा और ज्ञान देने में समर्थ होगा। हिन्दी विश्वविद्यालय को ओपन यूनिवर्सिटी के तौर सभी लोग कन्फेशन कर रहे हैं और इसकी एक्सेटेंस भी बढ़ रही है।

भारत में होगा स्थापित होगा विश्व मंच

इस दौरान प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर स्थापित विश्वविद्यालय, अपने नाम के अनुरूप गौरव को प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि “वसुधैव कुटुंबकम्” और भारत की “अपनी भाषा हिंदी” को विश्व मंच पर स्थापित कर है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ