CM Mohan Yadav Attack Opposition: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों पार्टी के लिए जोर-शोर से प्रचार प्रसार कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के तहत ही शनिवार को सीएम मोहन यादव मुंबई पहुंचे। यहां उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस की, जिसमें उन्होंने केजरीवाल से लेकर कांग्रेस और उद्धव ठाकरे समेत सभी विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि भारत से अंग्रेज चले गए, लेकिन कांग्रेस को छोड़ गए। कांग्रेस भी फूट डालो और राज करो की राजनीति करती है।
कांग्रेस पर साधा निशाना
प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि उन्हें इस बात को कहने में कोई गर्व नहीं है कि अंग्रेज चले गए, लेकिन भारत में कांग्रेस को छोड़ गए। ये लोग आज भी फूट डालो और राज करो की राजनीति करते हैं। बीते दिन राहुल गांधी ने कहा था कि वह अपने पिता के साथ सालों पहले भारत आए थे, तब यहां कोई काम नहीं हुआ। लेकिन इनका तो पूरा परिवार यहीं से चुनाव लड़ रहा है। कांग्रेस ने खुद 100 बार से ज्यादा संविधान में संशोधन किया है और आज ये संविधान की बात करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान के समय देश में जो काम हो रहा है उसको लेकर सिर्फ कांग्रेस को ही दुख हो रहा है।
यह भी पढ़ें: हाथों में हरी चूड़ियां, सोलह श्रृंगार कर फंदे पर झूला; पुलिस के लिए पहेली बनी B.sc के छात्र की आत्महत्या
सीएम मोहन विपक्ष को लिया आड़े हाथ
इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने केजरीवाल के जेल जाने वाले मामले भी कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि सबको जेल में डालने का रिकॉर्ड तो कांग्रेस का है, उल्टा चोर कोतवाल पर डाले। उन्होंने कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर तंज कसते हुए कहा कि इसमें तो मथुरा का नाम ही नहीं है। इस दौरान उन्होंने उद्धव ठाकरे को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे अपनी पार्टी के नाम के लिए हाई कोर्ट गए। सीएम मोहन यादव ने कहा कि उन्हें दुख है इस समय उद्धव ठाकरे इस तरह की बाते कह रहे है। उन्होंने उज्जवल निकम को लेकर जो कहा था उसे लेकर उन्हें डूब मरना चाहिए।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
6 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
7 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
9 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
11 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines