Love Birds Beaten Brutally Video Viral: मध्य प्रदेश के रीवा में एक शख्स ने बीच सड़क अपनी बहन और उसके प्रेमी को बुरी तरह पीटा। प्रेमी जोड़े की पिटाई का वीडियो सामने आया है। हंगामा सिविल लाइन थाना के तहत आने वाले कलेक्ट्रेट ऑफिस के पास हुआ। युवती एक युवक के साथ बाइक सवार थी।
अचानक भाई सामने आ गया और उसने बहन के बाल खींचकर उसे बाइक से नीचे धकेला। साथ ही उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। हंगामा होते देखकर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई, जिन्होंने बीच बचाव किया। दोनों पक्ष सिविल लाइन थाना पहुंचे और अपना-अपना पक्ष पुलिस के सामने रखा।
बाइक पर प्रेमी के साथ भाग रही थी युवती
दरअसल मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले इलाके में रहने वाले युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे के साथ जीवन बिताने का संकल्प ले चुके थे, लेकिन इंटरकॉस्ट होने की वजह से युवती के परिजन उसके प्यार के दुश्मन बन गए।
इसलिए युवती ने प्रेमी के साथ रीवा छोड़ कर भागने और अपना घर कहीं और बसाने की सोची। इसके लिए युवती बाइक में सवार होकर प्रेमी के साथ चली गई। इसकी भनक लड़की के भाई को लग गई और उसने बस स्टैंड पहुंचने से पहले दोनो को पकड़ लिया। युवती को थप्पड़ मारे, बीच सड़क पीटा।
यह भी पढ़ें: लखनऊ में ट्रिपल मर्डर का Video आया सामने, एक परिवार के 3 लोगों की गोली मारकर हत्या
युवती को पुलिस ने वन स्टॉप सेंटर भेजा
CSP शिवाली चतुर्वेदी ने बताया कि शुक्रवार रात को प्रेमी जोड़े के भागने और भाई द्वारा बहन के पीटने का मामला सामने आया। लड़का-लड़की दोनों ही बालिग हैं और एक साथ रहना चाहते हैं, जिन्हें पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन लड़की नहीं मानी।
लड़की बोली कि उसने और उसके प्रेमी ने साथ जीने-मरने की कसमें खाई हैं। काफी समझाने के बाद भी युवती नहीं मानी और उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। वहीं युवक को उसके परिजनों के साथ घर भेज दिया।
यह भी पढ़ें: Nairobi में भीषण आग के वीडियो आए सामने, गैस प्लांट में धमाका, 3 की मौत और 300 घायल
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
3 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
5 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
6 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
11 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
15 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
16 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
17 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
17 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines