लखनऊ में ट्रिपल मर्डर का Video आया सामने, एक परिवार के 3 लोगों की गोली मारकर हत्या

Lucknow Tripple Murder Latest Update: लखनऊ में दिनदहाड़े गोलियां मारकर एक परिवार के 3 लोगों की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

UP Lucknow Tripple Murder

एक साथ 3 हत्याएं होने से इलाके में दहशत फैल गई।

Lucknow Tripple Murder Latest Update: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 3 हत्याएं हो गई हैं। एक परिवार के 3 लोगों की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वारदात लखनऊ की मलिहाबाद कोतवाली के तहत आने वाले मोहम्मद नगर में अंजाम दी गई।

विज्ञापन

आरोप लल्लन खान पर लगे हैं। मरने वालों में मुनीर अहमद खान उर्फ ताज फरहीन उर्फ फर्रू (55), उसकी पत्नी फरहीन (40) और उसका बेटा हंजला (20) शामिल है। वहीं पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात जमीनी विवाद में अंजाम दी गई। विवादित जमीन की पैमाइश होने वाली थी कि विवाद खून संघर्ष में बदल गया।

विज्ञापन

पैमाइश करने के दौरान हुआ झगड़ा

मृतकों के परिजनों और आरोपी पक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह लेखपाल विवादित जमीन की पैमाइश करने के लिए गया था। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग जुट गए। जुबानी बहसबाजी होने लगी और देखते ही देखते मारपीट हो गई।

विज्ञापन

इस दौरान लल्लन खां ने अपने चचेरे भाई मुनीर को गोली मार दी। बीच बचाव करने उसकी पत्नी फरहीन और बेटा हंजला खान आए तो लल्लन ने उन्हें भी गोलियां मार दी। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी मच गई और लेखपाल भी जान बचाकर भाग गया। भीड़ का फायदा उठाकर लल्लन खां भी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ