कटनी: मध्यप्रदेश के कटनी में मणप्पुरम गोल्ड लोन बैंक में दिनदहाड़े हुई लूट के माामले में पुलिस ने मंडला से दो संदिग्धों को पकड़ा है।
सूत्रों के अनुसार, आरोपी व्हाइट कलर की अपाचे बाइक से भाग रहे थे। लेकिन पुलिस करीब 5 से 6 किलोमीटर उनका पीछाकर पकड़ लिया।
इस दौरान आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस को फायरिंग तक करनी पड़ी। फिलहाल कटनी पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
दरअसल, कटनी के रंगनाथ थाना क्षेत्र में स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन बैंक में शनिवार को दिनदहाड़े करीब 4 से 5 अज्ञात लुटेरे घुसे और कट्टे की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरे करीब 15 से 16 किलो के सोने की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए थे। घटना के बाद से वहां हड़कंप मच गया था।
इस बड़ी लूट की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंची थी, लेकिन आरोपी तब तक भाग गए थे। बैक से जिस बाइस से आरोपी भागे थे उसी बाइक में सवार दो लोगों को मंडला की निवास पुलिस ने पकड़ा है। फिलहाल कटनी पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
3 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
4 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
4 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
5 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
6 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
9 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
10 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines