Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में 75 दिन पहले रेलवे अफसर पिता और भाई को मौत के घाट उतारने वाली नाबालिग लड़की को हरिद्वार में पकड़ा गया है। डबल मर्डर के बाद आरोपी लड़की प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। उसकी लोकेशन मथुरा में मिली थी। बाद में पुलिस को पता लगा कि आरोपी लड़की और प्रेमी गोवा, पुणे, मुंबई और हुबली में है। लेकिन दोनों लोग पुलिस के हाथ नहीं आ रहे थे। अब पुलिस को कामयाबी हाथ लगी है। लड़की को जल्द जबलपुर लाने की बात पुलिस ने कही है। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही लड़की का ब्वॉयफ्रेंड मुकुल सिंह भागने में कामयाब रहा।
पुलिस ने आरोपी की सूचना देने वाले को 30 हजार का इनाम देने का ऐलान किया है। 14 मार्च को जबलपुर की मिलेनियम कॉलोनी में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर पिता विश्वकर्मा और 8 साल के भाई तनिष्क का मर्डर कर दिया था। मुकुल के साथ बेटी फरार हो गई थी। मुकुल का पिता भी रेलवे अधिकारी है और इसी कॉलोनी में रहता है। दोनों के फरार होने के बाद कई शहरों से उनकी फुटेज सामने आई थी। पुलिस ने आरोपियों के खाते फ्रीज करवा दिए थे। लेकिन इसके बाद भी इन लोगों के पास पैसे पहुंच रहे थे। आरोपियों को किसने पैसे दिए? इसको लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।
भाई को शव को कपड़े में बांधकर फ्रिज में ठूंसा
जबलपुर के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल की ओर से लड़की के हाथ आने की पुष्टि की गई है। उन्होंने कहा कि लड़की को लेने के लिए पुलिस की टीम हरिद्वार रवाना हो चुकी है। मुकुल और नाबालिग लड़की ने मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था। मुकुल ने रेलवे कर्मचारी की हत्या के बाद शव को पन्नी में बांधा था। इसके बाद किचन में फेंक दिया था। तनिष्क को मारने के बाद आरोपियों ने शव को कपड़े में बांधा था। इसके बाद फ्रिज में ठूंस दिया था। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली थी। जिसमें आरोपी नाबालिग लड़की के साथ बैग लेकर स्कूटी पर कॉलोनी से बाहर जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की थी।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines