Indore Woman Died After LED TV Blast: अब तक मोबाइल फोन की बैटरी में ब्लास्ट की घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन गुरुवार रात मध्य प्रदेश के इंदौर में चौंकाने वाला मामला सामने आया। जानकारी के मुताबिक, इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में एक टीवी में जोरदार ब्लास्ट हो गया। ये घटना राज टाउनशिप देवास नाला में हुई।
इस ब्लास्ट में 50 साल की स्वाति नाम की महिला की जलने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ये घटना टाउनशिप के फ्लैट नंबर 404 में हुई। जैसे ही आग लगी, बिल्डिंग में भगदड़ और अफरा तफरी मच गई। इसके बाद मौके के पुलिस और दमकल की टीम पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिया।
घर में अकेली थी महिला
वहीं मृतक महिला का शव पोस्मार्टम के लिए एमवाय हॉस्पिटल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय महिला घर में अकेली थी। उनके पति जॉब पर गए हुए थे, तो वहीं बेटी कोचिंग क्लास अटेंड करने गई थी। पीछे से उनके साथ ये घटना घटित हो गई। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बता दें कि इसी तरह पिछले साल उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भी एलईडी टीवी फटने की घटना सामने आई थी। इसमें एक शख्स की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य घायल हो गए थे। हालांकि गाजियाबाद या इंदौर की घटना में विस्फोट किस तरह हुआ, ये साफ नहीं है, लेकिन कहा जाता है कि बिजली की अचानक अधिक आपूर्ति से विस्फोट हो सकता है। खराब वायरिंग भी ऐसी घटनाओं का कारण बन सकती है।
ओवरहीटिंग और वायरिंग का रखें खास ख्याल
एलईडी टीवी ज्यादा गर्म होने से भी विस्फोट हो सकता है। यदि आपका टीवी एक से अधिक बाहरी डिवाइस से जुड़ा है तो इससे ओवरहीटिंग हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने टीवी की वायरिंग या ओवरहीटिंग का खास ख्याल रखें। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी घटनाओं से बचने के लिए हमें किसी भी विद्युत उपकरण का उपयोग करते समय बहुत सावधान रहने की आवश्यकता है। जब उपयोग में न हो तो डिवाइस को अनप्लग कर देना चाहिए।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
3 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
4 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
4 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
5 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
6 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
9 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
10 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines