हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

प्रेग्नेंट महिला को होटल में बुलाकर फौजी ने किया रेप, नहाती हुई का बनाया था वीडियो

Indore Armyman allegedly rapes pregnant women: पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष एक-दूसरे को जानते हैं। आरोपी का पीड़िता के घर आना-जाना था। इस दौरान ही उसने एक दिन अकेला पाकर महिला का वीडियो बना लिया।

विज्ञापन
नर्स ने पुलिस को गैंगरेप की पूरी कहानी सुनाई।

Indore Armyman allegedly rapes pregnant women: इंदौर में 35 वर्षीय एक महिला ने फौजी पर रेप करने का आरोप लगाया है। महिला 5 महीने की प्रेग्नेंट है और उसका आरोप है कि फौजी ने उसे एक होटल में बुलाया और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया है। रेप के बाद महिला को ब्लीडिंग हो गई, जो नहीं रुकी।

इसके बाद महिला ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। महिला का अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

ये भी पढ़ें: बिस्तर पर पेशाब करने की खौफनाक सजा, मां ने मासूम का मुंह चिमटे से दागा, प्राइवेट पार्ट जलाया

विज्ञापन

महिला का नहाते हुए वीडियो बना लिया था

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार महिला का दावा है कि आरोपी ने उसका नहाते हुए वीडियो बना लिया था। आरोपी उसे इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। बीते शुक्रवार को उसने बहाने से उसे एक होटल में बुलाया। जहां आरोपी ने उसके साथ रेप किया। पुलिस के अनुसार पीड़िता के पति बैंक में अधिकारी हैं।

दोनों पक्ष एक-दूसरे को जानते हैं

पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष एक-दूसरे को जानते हैं। आरोपी का पीड़िता के घर आना-जाना था। इस दौरान ही आरोपी ने एक दिन अकेला पाकर महिला का वीडियो बना लिया था। अब दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। महिला का आरोप है कि आरोपी लंबे समय से उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। वहीं, आरोपी फौजी के बयान लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

इसके अलावा एक अन्य मामले में 12 सितंबर को इंदौर में दो युवा सैन्य अधिकारियों और उनकी महिल मित्रों पर कुछ बदमाशों ने रात में हमला कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर महिला से गैंगरेप किया। इसके बाद एक ट्रेनी अफसर को बंधक बनाकर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें: ट्रेन में ब्रेक जर्नी का क्या है मतलब? कितने किमी पर मिलती है ये सुविधा, पढ़िए रेलवे के नियम

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: तलाक को लेकर बड़ा फैसला आया; सेना के जवान की शादी का विवाद पहुंचा हाईकोर्ट, जानें मामला

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola