Lord Hanuman Emergence in Indore: आज तक आपने कई बार सुना होगा कि जमीन के नीचे से भगवान की मूर्ति प्रकट हुई है। ऐसा एक मामला मध्य प्रदेश के इंदौर से सामने आया है। यहां मंगलवार इंदौर के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित एक कालोनी में खाली जमीन पर खुदाई के दौरान भगवान हनुमान जी की प्रतिमा निकली है। जमीन से हनुमान जी की प्रतिमा के निकलने के बाद मौके पर भक्तों का ताता लग गया है। इसके बाद से वहां पर कोई मनोकामना मांग रहा तो कोई श्री सुंदरकांड का पाठ कर रहा है। यह मामला एयरपोर्ट रोड पर आने वाली मारवाड़ी अग्रवाल कॉलोनी का है, जो अब सुर्खियों का केंद्र बना हुआ है।
खुदाई में मिली मूर्ति
जानकारी के अनुसार, मारवाड़ी अग्रवाल कॉलोनी के रहने वाले एक व्यक्ति को सपने में भगवान हनुमान ने दर्शन दिए और कहा कि वह खाली जमीन पर खुदाई करें। व्यक्ति ने बताया कि प्रभु हनुमान जी ने उसे सपने में बताया कि वह जमीन के अंदर हैं, उसे बाहर निकालें और स्थापित करें। इसके बाद स्थानीय लोगों ने खाली जमीन पर खुदाई शुरू की। जमीन पर 5 से 7 फीट की खुदाई के बाद वहां से 3 फीट की भगवान हनुमान की प्रतिमा निकली।
यह भी पढ़ें: ‘बाबा साहब आंबेडकर से नफरत करती है कांग्रेस’, MP के धार में गरजे पीएम मोदी
मौके पर जमा हुई भक्तों की भीड़
जमीन से मूर्ति निकलने की बात पूरी कॉलोनी में आग तरह फैल गई। इसके बाद मौके पर भक्तों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोग वहां मन्नत मांग रहे हैं, वहीं कुछ लोग श्री सुंदरकांड का पाठ कर रहे हैं। फिलहाल, लोगों ने एक चबूतरा बना कर जमनी से निकली मूर्ति पर रख कर, उसके चारों तरफ कपड़े से अस्थाई मंदिर बनाया है। कॉलोनी में रहने वाले लोगों का कहना है कि वे यहां पर भव्य मंदिर निर्माण करवाएंगे।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
17 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
4 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
5 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
6 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
8 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines