कुत्ते की लड़ाई जान पर बन आई, खूनी संघर्ष में गोली मारकर दो लोगों की हत्या

Indore man Firing dog fought 2 people killed 6 undergoing treatment

दोनों मृतकों और आरोपियों की फाइल फोटो।

विज्ञापन

विपिन श्रीवास्तव, इंदौर: इंदौर में दो कुत्तों की लड़ाई दो लोगों की जान पर भारी पड़ गई। मामले को लेकर हुए खूनी संघर्ष में दो लोगों की हत्या कर दी गई। घटना में 6 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही फायरिंग में यूज किए गए बंदूक को भी जब्त कर लिया है।

मृतकों की पहचान 28 साल के राहुल और 35 साल के विमल के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में जीजा-साला थे। पुलिस के मुताबिक, घटना खजराना थाना क्षेत्र की कृष्णबाग कॉलोनी की है। एडीसीपी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी सुरक्षा गार्ड राजपाल सिंह राजावत कुत्ते को घूमा रहा था। इसी दौरान उसके कुत्ते ने पड़ोसी के कुत्ते की गर्दन पकड़ ली। इस दौरान हुए विवाद के बीच राजपाल ने फायरिंग कर दो लोगों की हत्या कर दी।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1692369504121376936

अमरेंद्र सिंह के अनुसार, मृतक विमल का निपानिया में सैलून है और 8 साल पहले उसकी शादी राहुल की बहन आरती से हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। राहुल लसूड़िया क्षेत्र के किसी ऑफिस में काम करता है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात करीब 11 बजे गार्ड राजपाल श्वान घुमा रहा था। इस दौरान एक अन्य श्वान आ गया और दोनों लड़ने लगे। जहां कुत्ते लड़ रहे थे, वहां राहुल का घर था। कुत्तों की लड़ाई सुनकर राहुल के परिजन बाहर निकले और उन्हें हटाने की कोशिश की। इसी दौरान राजपाल ने आपत्ति जताई और फिर विवाद बढ़ गया।

विज्ञापन

गुस्से में गार्ड भागते हुए घर गया और बंदूक लेकर पहली मंजिल पर पहुंच गया। वहां से उसने राहुल, विमल और उसके परिवार पर गोलियां चलाईं। घायलों में वे लोग भी हैं, जो शोर सुन घरों से बाहर आए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ