इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय कुख्यात बदमाशों द्वारा अवैध हथियार की तस्करी का बड़ा जखीरा पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। क्राइम ब्रांच ने 40 पिस्टल, 36 मैगजीन, 05 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। हालांकि, आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने हरियाणा पासिंग की एक कार को भी जब्त किया है।
अत्याधुनिक तरीके से बनी हुई हैं पिस्टल
जानकारी के अनुसार, सभी पिस्टल अत्याधुनिक तरीके से बनी हुई हैं और एक बार में 30 राउंड तक फायर करने वाली हैं। सिगलीगरों ने आर्डर पर ये आधुनिक हथियार तैयार किए थे। आरोपी बड़वानी से हथियारों की खेप लेकर आगरा की तरफ भाग रहे थे। सूचना पर पुलिस ने जब नाकाबंदी की तो आरोपियों ने हथियारों को छोड़कर जंगल की तरफ भाग गए।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर हथियारों की तस्करी करने जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने राऊ चौराहे पर चेकिंग बेरीगेट लगाए और नाकाबांदी की लेकिन आरोपी शासकीय वाहन को टक्कर मारकर वापस मानपुर की ओर भागे। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी मानपुर के जंगलों के रास्ते गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस ने हरियाणा पासिंग गाड़ी से 40 पिस्टल, 36 मैगजीन 5 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। पुलिस ने कार को भी बरामद कर नम्बर के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
1 hr agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
3 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
4 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
5 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
7 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines