Indore Sonu Sood: फिल्म अभिनेता सोनू सूद फिल्मों के अलावा अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। अगर कोई उनसे मदद मांगता है तो फिर वह उसकी मदद जरूर करते हैं। कोरोनाकाल में सोनू सूद ने सबसे ज्यादा लोगों की मदद की थी। ऐसे में अटकलें लगती रहती है कि सोनू सूद क्या राजनीति में भी एंट्री करेंगे, जिस पर उन्होंने इंदौर में एक बड़ा बयान दिया है।
राजनीति में कर सकता हूं एंट्री
इंदौर पहुंचे फिल्म अभिनेता सोनू सूद अब फिल्मी दुनिया के अलावा राजनीतिक दुनिया में नजर आ सकते हैं, क्योंकि सोनू सूद ने खुद राजनीति में आने की इच्छा जाहिर की है। इंदौर पहुंचे सोनू ने कहा ‘राजनीति भी बहुत अच्छी कमाल की दुनिया है, राजनीति में आने की इच्छा नहीं रखता लेकिन ऐसी चीजें हो जाती हैं कि शायद मुझे राजनीति में आना चाहिए।’
एक दिन के इंदौर दौरे पर पहुंचे सोनू सूद ने कहा कि ‘इस दुनिया में वैसे तो राजनीति के बिना भी अच्छे काम किए जा सकते हैं, हालांकि हालात कभी ऐसे बन जाते हैं कि आपको राजनीति में आना पड़ता है। इसलिए अगर कभी बना तो राजनीति में भी आना पड़ेगा।’
राजनीति में आने की चलती रहती है चर्चा
दरअसल, अभिनेता सोनू सूद ने कोरोना काल में सबसे ज्यादा लोगों की मदद की थी। जिसके बाद से ही उनकी राजनीति में एंट्री की चर्चा चलती रहती है। कई बार कहा गया है कि वह जल्द ही राजनीति में आ सकते हैं। हालांकि पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी बहन ने चुनाव लड़ा था। जिसमें सोनू सूद ने प्रचार भी किया था। लेकिन अब उन्होंने खुद राजनीति में आने के संकेत दिए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में सोनू सूद भी राजनीति करते हुए नजर आ सकते हैं।
बता दें कि सोनू सूद लगातार कोरोना संक्रमण मैं लोगों की हर एक तरीके से आर्थिक मदद करते नजर आए थे, सोनू सूद ने कोरोना के वक्त कई लोगों को रेमेडीसीवर इंजेक्शन पहुंचाने के साथ ऑक्सीजन की व्यवस्था दी थी। इसके अलावा देश के अलग-अलग शहरों में मरीजों के लिए हर व्यवस्था कराने का काम किया था। इसके अलावा भी सोनू सूद लगातार लोगों की मदद करते हुए नजर आते हैं।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
3 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
4 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
4 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
5 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
6 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
9 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
10 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines