यात्रीगण कृपया ध्यान दें: त्योहारी सीजन में यात्रियों को नहीं होगी परेशानी, इस ट्रेन में लगेंगे एक्स्ट्रा कोच
Edited By Arpit Pandey

Indian Railway
Edited By Arpit Pandey

Indian Railway
Indian Railway: त्योहारी सीजन शुरू हो गया है, ऐसे में सबसे ज्यादा भीड़ ट्रेनों में होती है। रेल प्रशासन ने एमपी के यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा दी है। भारतीय रेलवे ने एक ट्रेन में एक महीने के लिए एक्स्ट्रा कोच लगाने का फैसला किया है। ताकि यात्रियों की ज्यादा से ज्यादा टिकट कन्फर्म हो सके।
भारतीय रेलवे ने भोपाल- ग्वालियर एक्सप्रेस में एक्स्ट्रा कोच लगाने का फैसला किया है। जिसके बाद गाड़ी संख्या 12197/98 भोपाल-ग्वालियर-भोपाल में दोनों दिशाओं में 1 से 30 सितंबर तक एक्स्ट्रा कोच लगाए जाएंगे। जिसमें एक स्लीपर कोच और एक सामान्य श्रेणी का कोच लगाया जाएगा।
एक्स्ट्रा कोच लगने के बाद अब इंटरसिटी एक्सप्रेस 17 कोच के साथ चलेगी। जिसमें ज्यादा से ज्यादा यात्रियों के टिकट फाइनल होने की उम्मीद रहती है। ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। बता दें कि रक्षाबंधन के मौके पर ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ होती है। ऐसे में यह फैसला लिया गया है।
भारतीय रेलवे आने वाले समय में दूसरी ट्रेनों में और भी एक्स्ट्रा कोच लगाने का फैसला ले सकती है। ताकि यात्रियों को त्यौहारी सीजन में ज्यादा परेशानियों का सामना न करना पड़े। बता दें कि रक्षाबंधन में यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना है।
ये भी देखें: राखी के बाद BJP की दूसरी सूची होगी जारी,64 सीटों पर बीजेपी ने तय किए पैनल
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: