कुमार इंदर
Home Minister Amit Shah Target on Congress, जबलपुर: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारिख जैसे-जैसे करीब आ रही है, राज्य में वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मिया तेज हो रही है। सभी राजनैतिक दल चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। वहीं पार्टी के सीनियर लीडर लगातार रैलियां कर रहे हैं। इसी सिलसिले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मतदान से तीन दिन पहले जबलपुर शहर में पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य केवल अपने बेटे और बेटियों को मंत्री बनाना है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इस साल मध्य प्रदेश में 3 बार दिवाली मनाई जाएगी।
बदल जायेगा जबलपुर
केंद्रीय गृहमंत्री ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि सालों पहले जबलपुर के रघुनाथ शाह, शंकर शाह, रानी दुर्गावती, टंट्या भील ने मुगलों के दांत खट्टे कर दिए थे। राकेश सिंह को आपके बीच इसलिए भेजा है क्योंकि ये बड़ा महत्वपूर्ण चुनाव है। राकेश सिंह को जीता दो जबलपुर बदल जायेगा। इसके साथ ही शाह ने ये भी कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार बनने पर किसानों को 12 हज़ार रूपए हर साल मिलेगा। मध्य प्रदेश की माताओं को 450 रूपए में एलपीजी सिलेंडर मिलेगा।
कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य
इसके साथ ही अमित शाह ने ये भी कहा कि कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य केवल अपने बेटे, बेटियों को मंत्री बनाना है। कमलनाथ को अपने बेटे नकुल नाथ को सीएम बनाना है, दिग्विजय सिंह को अपने बेटे राज्यवर्धन को मुख्य मंत्री बनाना है, सोनिया गांधी को राहुल बाबा को पीएम बनाना है। 10 साल में बंठाधार दिग्विजय सिंह ने 10 साल में मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था।
यह भी पढ़ें: फिर खुली राजस्थान की ‘लाल डायरी’, CM गहलोत के बेटे ने कहा- लिखकर दे देता हूं सरकार वापस नहीं आएगी, वजह पापा…
मध्य प्रदेश में तीन बार दिवाली
गृहमंत्री शाह ने कहा कि इस बार मध्य प्रदेश में तीन बार दिवाली होने वाली है। दूसरी दीपावली सरकार बनने पर मनाना है, तीसरी दिवाली राम मंदिर पूरा होने पर मनानी है। राहुल बाबा कहते थे मंदिर वहीं बनाएंगे तारीख नहीं बनाएंगे। राहुल बाबा 22 जनवरी को अयोध्या में रामलाल विराजने जा रहे है। मध्य में भाजपा की सरकार बनने पर एमपी के लोगों बारी बारी से अयोध्या लेकर जाएगी।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
5 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
11 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
15 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
17 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines