Yashodhan Sharma
Read More
ग्वालियर: मध्यप्रदेश में महिलाओं पर उत्पीड़न के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस कड़ी में इस बार ग्वालियर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक छत्तीसगढ़ की विवाहिता महिला एमपी के ग्वालियर में दुष्कर्म और प्रताड़ना शिकार हुई है। पीड़िता दो बच्चों की मां बताई जाती है।
जानकारी के अनुसार ग्वालियर निवासी आरोपी सोहेल खान ने महिला के साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी ने महिला को आठ साल तक लिव इन में रखा। मन भर जाने के बाद अब 2 साल से धर्म परिवर्तन कर निकाह के लिए प्रताड़ित कर रहा है। पीड़िता ने पुरानी छावनी थाना में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने आरोपी पर धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। इसके अलावा FIR में दुष्कर्म की धारा भी लगाई गई है।
फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी फरार बताया जाता है। महिला छत्तीसगढ़ राज्य के किस जिले की रहने वाली है इसका खुलासा पुलिस ने नहीं किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।