देश में इन दिनों जहां मेरठ के ड्रम और सांप हत्याकांड को लेकर काफी चर्चा हो रही है, वहीं दूसरी ओर सास-दामाद और समधी-समधन के फरार होने की खबरें सामने आई हैं। इस बीच मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक ऐसी चौंकाने वाली खबर सामने आई, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए। दरअसल, यहां दो महीने पहले एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति पर कार चढ़वा दी थी। इस मामले में आरोपी प्रेमी पहले ही गिरफ्तार हो चुका था। वहीं, वारदात के महीनेभर बाद अब शातिर महिला गिरफ्तार हुई है। पति पर कार चढ़वाने वाली महिला इस घटना के बाद से ही फरार थी। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए 2 हजार रुपये के इनाम तक की घोषणा की थी।
CCTV में कैद हुई घटना
पुलिस ने आरोपी महिला को लंबी तलाश के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला की पहचान रजनी पाल के रूप में हुई है। रजनी ने अपने पति अनिल पाल को मारने के लिए प्रेमी मंगल सिंह के साथ योजना बनाई। इसके बाद 20 मार्च को नाका चन्द्रबदनी इलाके में मंगल सिंह ने इस वारदात को अंजाम दिया। मंगल सिंह ने दिनदहाड़े अनिल पाल पर कार चढ़ा दी, यह सारी घटना चौराहे पर लगे CCTV में कैद हो गई। जिसकी मदद से पुलिस ने आरोपी मंगल सिंह को गिरफ्तार किया है।
रजनी पर 2000 रुपये का इनाम घोषित
इस घटना में पति अनिल पाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद से ही रजनी फरार थी। पुलिस ने अनिल की शिकायत पर उसकी पत्नी रजनी और प्रेमी मंगल सिंह के खिलाफ IPC की धारा 307 के तहत हत्या की कोशिश (Attempted murder) का केस दर्ज किया है। पुलिस ने रजनी को पकड़ने के लिए अपनी तलाश तेज की। इसके अलावा उसे पकड़ने के लिए SSP धर्मवीर सिंह ने 2000 रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
यह भी पढ़ें: गुजरात के 6 जिलों में धूल भरी आंधी और लू का अलर्ट; जानें अगले 6 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
महीने भर बाद गिरफ्तार हुई रजनी
ग्वालियर के CSP विश्वविद्यालय सर्किल हिना खान ने बताया कि घटना के महीने भर बाद शनिवार को रजनी के बारे में पुलिस को एक सूचना मिली, जिसके बाद झांसी रोड पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस रजनी को कोर्ट में पेश कर अगली कार्रवाई करने की बात कह रही है।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines