ग्वालियर: मध्यप्रदेश के चंबल अंचल में नकली दूध, पनीर, घी, मावा के बाद अब मिलावटी पेट्रोल-डीजल भी पकड़ा जाने लगा है। ग्वालियर के आसपास हाईवे पर बने ढाबों पर केरोसिन मिलाकर पेट्रोल-डीजल बेचने वाले रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने घाटीगांव क्षेत्र स्थित ढाबों से सवा 2 लाख रुपए का पेट्रोल-डीजल पकड़ा है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी इसे हाईवे से गुजरने वाले ट्रकों से चोरी कर या सस्ते में खरीद लेते हैं। इसके बाद आसपास के इलाकों में पेट्रोल-डीजल के मौजूदा कीमत से 10 से ₹15 कम में किसानों सहित अन्य लोगों को बेचते थे। क्राइम ब्रांच को इसकी सूचना मिली जिसके बाद एएसपी क्राइम राजेश डंडौतिया ने टीम गठित कर दी।
मुखबिर के बताए स्थान थाना मोहना के ग्राम दौरार के पास न्यू यूपी-उत्तराखंड ढाबा शिवहरे की तलाशी ली गई। इस दौरान पुलिस को 7 ड्रम पेट्रोल से भरे हुए मिले। इसमें लगभग 1500 लीटर पेट्रोल और आधा ड्रम डीजल 150 लीटर मिला। टीम ने थाना घाटीगांव में वर्मा होटल रेहट में दबिश दी तो 8 ड्रम में करीब 510 लीटर डीजल और 2 केन में 28 लीटर पेट्रोल के अलावा 15 लीटर केरोसिन मिला। मामले में ढाबा मालिक समेत दो को हिरासत में लिया गया है। वहीं चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
1 hr agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
3 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
4 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
5 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
7 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines